
कभी बंगाल, कभी गोवा की बेटी बन जाती हैं, मां-बाप का ठिकाना नहीं... ममता बनर्जी पर दिलीप घोष की टिप्पणी
AajTak
दिलीप घोष ने कहा कि जब ममता बनर्जी बंगाल जाती हैं तो खुद को बंगाल की बेटी बोलती हैं, जब गोवा जाति हैं तो गोवा की बेटी बन जाती हैं. मां बाप का कोई ठिकाना नहीं है, कभी भी कुछ भी बोल देती हैं.
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. दिलीप घोष बुधवार को कोलकाता में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट 2022 में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी के वंश पर सवाल उठाते हुए कहा, 'ममता जिस राज्य में जाती हैं, खुद को उस राज्य का बताने लगती हैं.
दिलीप घोष ने कहा कि जब ममता बनर्जी बंगाल जाती हैं तो खुद को बंगाल की बेटी बोलती हैं, जब गोवा जाति हैं तो गोवा की बेटी बन जाती हैं. मां बाप का कोई ठिकाना नहीं है, कभी भी कुछ भी बोल देती हैं. घोष के इस बयान के बाद टीएमसी उन पर हमलावर हो गई है. टीएमसी ने कहा कि पहले दिलीप घोष ने मां दुर्गा के जन्म पर सवाल उठाया था. अब वे ममता बनर्जी के जन्म पर सवाल उठा रहे हैं. ममता इस वक्त भारत की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं.
बयान पर टीएमसी सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि दिलीप घोष ने पहले भी गलत टिप्पणी की है. ममता भारत की बेटी हैं. हम उनके खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं. इसके साथ ही टीएमसी में नंबर 2 की भूमिका निभाने वाले अभिषेक बनर्जी ने भी सोशल मीडिया पर बीजेपी की खिंचाई की.
अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए ट्वीट कर कहा कि इस तरह की बयानबाजी करने वाले को गिरफ्तार करने का समय आ गया है! क्या इस तरह भाजपा के नेता देश की एकमात्र मौजूदा महिला मुख्यमंत्री के बारे में बात करते हैं? दिलीप घोष जैसे लोगों के द्वारा इस तरह की राजनीतिक कर कीचड़ उछालना जारी है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










