
कभी जडेजा के शॉट चयन पर उठे थे सवाल, तब धोनी ने ऐसे की मदद
AajTak
टीम इंडिया के धुरंधर रवींद्र जडेजा का बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार होता है. हाल के वर्षों में जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है. साथ ही उन्होंने अपनी फील्डिंग से भी सुर्खियां बटोरी हैं. जडेजा की बल्लेबाजी कौशल में पिछले कुछ वर्षों में काफी सुधार हुआ है.
टीम इंडिया के धुरंधर रवींद्र जडेजा का बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार होता है. हाल के वर्षों में जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है. साथ ही उन्होंने अपनी फील्डिंग से भी सुर्खियां बटोरी हैं. जडेजा की बल्लेबाजी कौशल में पिछले कुछ वर्षों में काफी सुधार हुआ है. वह भारत के लिए सभी प्रारूपों में निचले मध्य क्रम के एक बेहतरीन बल्लेबाज बन गए हैं. जडेजा ने पिछले कुछ वर्षों में दिखाया है कि वह मैदान में जिधर चाहें उधर बाउंड्री जड़ सकते हैं. साथ ही अगर जरूरत पड़ी तो वह बीच में चीजों को धीमा भी कर सकते है. लेकिन अंतरराष्ट्रीय करियर के शुरुआती दौर में जडेजा की बल्लेबाजी में बड़ी समस्या थी. उनके शॉट सेलेक्शन की एक समय पर बड़ी आलोचना हुई थी, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर भी होना पड़ा था.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












