
कभी केजरीवाल, कभी ममता... तो फिर लालू-नीतीश, INDIA अलायंस की हर बैठक में रहा रूठने-मनाने का सिलसिला
AajTak
मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी पार्टियां हर प्रयास कर रही हैं. इसी के मद्देनजर INDIA गठबंधन का गठन किया गया. अब तक गठबंधन की 4 बैठकें हो चुकी हैं. लेकिन हर बैठक में कोई न कोई नेता किसी न किसी मुद्दे पर नाराज नजर आया. मंगलवार को दिल्ली में हुई चौथी बैठक में नीतीश कुमार और लालू यादव नाराज नजर आए.
2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे और प्रचार जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए विपक्षी पार्टियों ने दिल्ली में INDIA गठबंधन की चौथी बैठक की. इसमें 28 पार्टियां शामिल हुईं, उन्होंने अपनी पार्टी की लाइनें प्रस्तावित कीं. इस दौरान ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को गठबंधन का प्रधानमंत्री चेहरा बनाए जाने का प्रस्ताव रखा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया.
रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू यादव इस सुझाव से नाराज नजर आए. इतना ही नहीं, दोनों नेता बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए और बैठक के बाद होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में भी शामिल नहीं हुए. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब INDIA गठबंधन की बैठक में कोई नेता नाराज नजर आया है. इससे पहले की भी बैठकों पर भी नजर डालें तो इस तरह के कई वाकये सामने आ जाएंगे.
23 जून को पटना में पहली बैठक- केजरीवाल नाराज
दरअसल, विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी. इस बैठक का नेतृत्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. बैठक में विपक्ष की 15 पार्टियों ने हिस्सा लिया. इसका मकसद आगामी आम चुनाव में मोदी सरकार का मुकाबला करने के लिए विपक्ष को एकजुट करना था. हालांकि बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल नाराज नजर आए. कारण, वह चाहते थे कि दिल्ली में नौकरशाहों पर नियंत्रण संबंधी अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो और कांग्रेस इस पर उनका समर्थन करे.
17-18 जुलाई को बेंगलुरु में दूसरी बैठक- नीतीश नाराज
17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई दूसरी बैठक में आगामी आम चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए 26 विपक्षी पार्टियां एक साथ आईं. बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन को INDIA नाम दिया गया. INDIA मतलब- इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस है. यहां भी नीतीश कुमार नाराज नजर आए थे. कारण, उन्होंने विपक्षी गठबंधन के नाम के रूप में INDIA पर कड़ी आपत्ति जताई थी.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










