
कभी इंदिरा गांधी को जाना पड़ा था जेल... क्या है विशेषाधिकार हनन, जिससे बढ़ सकती हैं रमेश बिधूड़ी की मुश्किलें
AajTak
Ramesh Bidhuri Remarks: लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की बसपा सांसद दानिश अली पर कई गई टिप्पणी पर बवाल बढ़ता जा रहा है. दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिख बिधूड़ी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की मांग की है.
Ramesh Bidhuri Remarks: दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी पर बवाल शुरू हो गया है. बिधूड़ी ने गुरुवार को लोकसभा में बीएसपी सांसद दानिश अली पर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया था.
मामले के तूल पकड़ने के बाद बीजेपी ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन्हें 15 दिन में इसका जवाब देना है.
इसी बीच अब बीएसपी सांसद दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने बिधूड़ी के मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग की है.
यूपी की अमरोहा सीट से सांसद दानिश अली ने चिट्ठी में लिखा है कि इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाए. किसी भी अनुभवी सदस्य को अनुशासित करने का यही तरीका है, ताकि हमारे देश का माहौल और खराब न हों.
हालांकि, इससे पहले ओम बिरला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रमेश बिधूड़ी को भाषा की मर्यादा बनाए रखने की चेतावनी दी है. उन्होंने ये भी कहा है कि अगर भविष्य में ऐसा दोबारा होता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, सीपीएम ने रमेश बिधूड़ी की गिरफ्तारी की मांग की है. सीपीएम ने बयान जारी कर कहा कि कोई भी सांसद ऐसी भाषा को विशेषाधिकार नहीं बता सकता. उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










