
जो Apple अब तक नहीं कर पाया, Samsung ने कर दिखाया, इतना पतला ट्रिपल फोल्ड!
AajTak
सैमसंग का Galaxy Z TriFold फोन कमाल का गैजेट है. दो बार नहीं ये फोन तीन बार मुड़ता है और इसमें तीन पैनल्स हैं. दिलचस्प ये है कि ये फोन फोल्ड होने के बावजूद एक नॉर्मल बार फोन से ज्यादा मोटा नहीं है.
Samsung ट्रिपल फोल्ड फोन आ चुका है और मैंने इसे कुछ समय के लिए यूज किया. हालांकि इसे भारत में लॉ़न्च नहीं किया जा रहा है. लेकिन ये टेक्नोलॉजी ऐसी है कि आपको जानना चाहिए. क्योंकि आने वाले समय में ये फोन गेम चेंजर बन सकता है. अनफोल्डेड TriFold देख कर शायद ही कोई ये कहेगा कि अनफोल्ड करने पर ये 10 इंच का टैबलेट बन जाता है.
Samsung का Galaxy Z TriFold पहली बार हाथ में आते ही यह अहसास दिलाता है कि फोल्डेबल टेक्नोलॉजी अब सिर्फ कन्फ़िगरेशन का खेल नहीं रह गई है. यह डिवाइस एक साथ फोन और टैबलेट का अनुभव देने की कोशिश करता है, और इस कोशिश में वह कुछ हद तक कामयाब भी लगता है. 10 इंच डिस्प्ले में DeX मोड सपोर्ट भी है यानी आप इसे कंप्यूटर की तरह यूज कर सकते हैं.
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Galaxy Z TriFold में Samsung ने Advanced Armor Aluminium और Titan-strength frame दिया है, जिससे यह एक प्रीमियम और स्ट्रॉन्ग लुक में आता है. फोन को फोल्डेड में पकड़ते समय यह भारी नहीं लगता, लेकिन जब इसे खोलकर टैबलेट जैसा डिस्प्ले मिलता है, तो समझ आता है कि अंदर क्या कुछ रखा गया है. तीन पैनल के बीच जो हिंज सिस्टम है, वह सॉलिड फील देता है और बिना झटके के खुलता-बंद होता है.
फोल्ड और अनफोल्ड करना काफी आसान है और कोई ग्लिच नहीं है. अगर आपने यूज नहीं किया है तो शायद आपको ये लग सकता है कि सैमसंग पहले से ही फोल्डेबल फोन बनाता आया है और कंपनी ने अपने Fold 7 में एक एक्स्ट्रा स्क्रीन जोड़ दी है. लेकिन यूज करने के बाद आपका परसेप्शन बदल जाएगा. ऐसा इसलिए, क्योंकि फोल्ड अनफोल्ड मैकेनिज्म और डिस्ट्रिब्यूशन अलग हैं.
इस ट्रिपल फोल्ड फोन में तीन स्क्रीन हैं. बाहर की तरफ 6.5-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 2600 nits तक ब्राइटनेस के साथ आता है, और अंदर खुलने पर 10-इंच का QXGA+ Dynamic AMOLED 2X पैनल मिल जाता है जिसमें 120Hz ऐडेप्टिव रेट है. यह स्क्रीन कलर और ब्राइटनेस दोनों में बेस्ट है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










