
कफ सिरप से पूरी दुनिया में हो रही भारत की बदनामी? उज्बेकिस्तान मामले पर मोदी सरकार ने दिया जवाब
AajTak
उज्बेकिस्तान में भारत की बनी कफ सिरप पीकर 18 बच्चों की मौतों की खबरों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इस मामले में उज्बेकिस्तान ने जांच शुरू कर दी है.
उज्बेकिस्तान में भारत में बनी कफ सिरप पीकर 18 बच्चों की मौतों के मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, हमने दो महीने पहले हुई 18 बच्चों की मौतों के मामले की रिपोर्ट्स देखी हैं. बागची ने आगे कहा कि उज्बेकिस्तान सरकार जांच कर रही है कि इस मामले का भारत में बनी कफ सिरप से कनेक्शन है या नहीं.
अरिंदम बागची ने कहा कि वहां मौजूद कंपनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ उज्बेकिस्तान की ओर से न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है. भारत की ओर से जरूरी न्यायिक सहायता दी जा रही है. वहीं भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी इस मामले को देख रहा है और नोएडा में कंपनी के प्लांट की जांच की जा रही है.
जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरिंदम बागची से पूछा गया कि उज्बेकिस्तान का कफ सिरप केस विश्व में भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है तो उन्होंने कहा कि भारतीय फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज पूरे विश्व में भरोसेमंद सप्लायर रही है.
बागची ने कहा कि भारतीय फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज अलग-अलग तरह की दवाइयों और फार्मास्युटिकल प्रॉडक्ट्स को लेकर आगे भी भरोसेमंद रहेंगी. अरिंदम बागची ने कहा कि जब भी इस तरह के मामले सामने आते हैं तो भारत इन्हें गंभीरता के साथ लेता है.
बता दें कि उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीकर 18 बच्चों की मौत हो गई है. उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि जिन बच्चों की मौत हुई है, उन सभी ने भारत के नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक में बनी कफ सिरप डॉक-1 मैक्स का सेवन किया था. हालांकि, अभी इस मामले में जांच की जा रही है.
इससे पहले गाम्बिया से भी ऐसा ही मामला सामने आया था. दरअसल, कफ सिरप के सेवन से गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत हो गई थी. बताया जा रहा था कि इन सभी बच्चों की मौतों कथित रूप से भारत में बनी कफ सिरप पीने की वजह से हुई थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








