
कन्हैया कुमार के साथ तेजस्वी ने साझा नहीं किया मंच, बिहार में विपक्षी दलों की मीटिंग से पहले महागठबंधन में दरार!
AajTak
बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान महागठबंधन में दरार देखने को मिली है. जहां प्रजापति समाज की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के साथ मंच साझा नहीं किया. हालांकि मंत्री मुरारी गौतम ने इसको लेकर सफाई दी है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता के प्रयास में लगे हुए हैं और 12 जून को पटना में तमाम विपक्षी दलों की एक बड़ी बैठक का भी आयोजन किया गया है. इस बैठक से पहले ही बिहार महागठबंधन में ही बड़ी दरार सामने देखने को मिली है.
दरअसल, बुधवार को पटना के बापू सभागार में बिहार प्रजापति समन्वय समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था. मामला दिलचस्प तब हो गया जब इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कन्हैया कुमार तो पहुंचे मगर तेजस्वी यादव ने इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं की.
कन्हैया कुमार ने नहीं दिया जवाब
महागठबंधन में होने के बावजूद भी जब कन्हैया कुमार के साथ तेजस्वी यादव ने मंच साझा नहीं किया तो इसे बिहार के महागठबंधन में दरार कहा जा रहा है. इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव के शामिल नहीं होने को लेकर जब कन्हैया कुमार से मीडिया ने बार-बार सवाल पूछा तो वह बगले झांकते दिखे और कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा.
मंत्री बोले- तेजस्वी के पहले से निर्धारित कार्यक्रम थे
हालांकि, इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मंत्री मुरारी गौतम ने पूरे विवाद को दबाने की कोशिश की और कहा कि व्यस्तता के कारण ही तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सके और भविष्य में कन्हैया और तेजस्वी जरूर साथ दिखेंगे.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






