
कनाडा VISA के नाम पर 2.70 करोड़ रुपये की ठगी! भांजे और बहन की साजिश का शिकार हुआ शख्स
AajTak
गुजरात के वडोदरा (Vadodara) में भांजे ने अपनी मां के साथ मिलकर अपने मामा के साथ ठगी कर ली. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर 2.70 करोड़ रुपये ठग लिए. इस मामले में पीड़ित ने अपनी चचेरी बहन और भांजे के खिलाफ पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गुजरात के वडोदरा (Vadodara) से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति को उसकी बहन और भांजे ने मिलकर 2.70 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया. कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर मामा से करोड़ों रुपये ऐंठने के बाद जब कोई वीजा नहीं मिला और पैसे भी वापस नहीं हुए, तो थक-हारकर मामा ने पुलिस से शिकायत की.
वडोदरा के रहने वाले दर्शन पटेल ने पुलिस के पास दर्ज शिकायत में बताया कि वह 2009 में लंदन स्टूडेंट वीजा पर पढ़ाई के लिए गए थे. इसके बाद साल 2014 में वापस भारत लौटे. कोरोना काल के बाद जब वे अपनी चचेरी बहन दिव्यांगीबेन से मिलने गए, तो उन्होंने अपने बेटे कनाडा में रहने वाले ध्रुव पटेल से वीजा दिलवाने में मदद कराने की बात कही.
इसके बाद दर्शन ने अपने भांजे ध्रुव से बात की, तो उसने पहले विजिटर वीजा के लिए पैसे मांगे, फिर कहा कि इसमें दिक्कत आ रही है, इसलिए वर्क परमिट वीजा लेना होगा. इसके लिए और पैसे ऐंठे. बाद में उसने फर्जी वर्क परमिट लेटर और एयर टिकट भेजे, जिससे मामा को यकीन हो गया कि सबकुछ सही है.
यह भी पढ़ें: बेटे को मेडिकल में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, रिफंड मांगने पर दी मर्डर की धमकी
जब आखिरी वक्त पर ध्रुव ने कहा कि वर्क परमिट में भी दिक्कत आ गई है, तो उसने दर्शन को कनाडा जाने के लिए बिजनेस वीजा लेने की सलाह दी. इसके लिए भी बड़ी रकम ले ली. जब दर्शन ने टिकट और वीजा की जांच की तो पता चला कि टिकट फर्जी हैं.
जब दर्शन ने ध्रुव को फोन कर अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. बहन से भी बात की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका. इसके बाद जून 2024 में ध्रुव के पिता का निधन हो गया, इस दौरान जब ध्रुव वडोदरा आया तो दर्शन ने फिर पैसे वापस मांगे, लेकिन उसने पैसे देने से इनकार कर दिया.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









