
कनाडा: सड़क हादसे में 3 भारतीय छात्रों की मौत, तीनों एक ही कार में थे सवार
AajTak
सुनहरे भविष्य के लिए कनाडा गए पंजाब के अमृतसर के एक युवक की कार दुर्घटना में मौत हो गई. वहीं, हादसे में कार में सवार महाराष्ट्र के एक लड़के और गुजरात की लड़की की भी मौत हो गई.
सुनहरे भविष्य के लिए कनाडा गए पंजाब के अमृतसर के एक युवक की कार दुर्घटना में मौत हो गई. वहीं, हादसे में कार में सवार महाराष्ट्र के एक लड़के और गुजरात की लड़की की भी मौत हो गई. युवक दो बहनों का इकलौता भाई था. इस खबर से परिवार सदमे में है. साथ ही परिवार ने एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से शव भारत लाने की गुहार लगाई है.
आपको बता दें कि 1 साल पहले ही दीदारजीत सिंह की मां की मौत हुई थी. परिवार के लोगों ने बताया कि दीदार जीत सिंह की जिस गाड़ी में मौत हुई है, उस गाड़ी में एक गुजरात की लड़की और एक महाराष्ट्र का लड़का था. गाड़ी महाराष्ट्र के लड़के की थी.
यह भी पढ़ें: 'कनाडा जाना था, एजेंट ने धोखा दिया'
दीदारजीत सिंह 2 साल पहले स्टडी वीजा पर गया था कनाडा
अमृतसर के हल्का राजासांसी के गांव चविंडा कला का नौजवान दीदारजीत सिंह दो साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था.पिछले साल उसकी मां की मौत हो गई थी. अभी परिवार सदमे में था कि दीदार जीत सिंह की मौत की खबर मिलने से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है.
यह भी पढ़ें: कनाडा-मैक्सिको-चीन ने अमेरिका को दिखाई आंख, ट्रंप के टैरिफ के आगे झुकने से साफ इनकार

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










