
कनाडा में हथियारों के ट्रेनिंग कैंप, पैसे देकर भारत पर हमले... जिस निज्जर की तरफदारी कर रहे ट्रूडो, उसपर चौंकाने वाले खुलासे
AajTak
भारतीय खुफिया एजेंसियों ने डोजियर जारी किया है. इसमें कहा गया है कि निज्जर ने कनाडा की धरती पर अपने संगठन में लोगों की ट्रेनिंग, वित्तपोषण और संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई थी. निज्जर ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की सहायता से पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी और देश के अन्य खालिस्तानी नेताओं के साथ संबंध बनाने शुरू किए थे.
कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को लेकर भारतीय खुफिया एजेंसियों ने डोजियर जारी किया है. इसमें कहा गया है कि निज्जर ने कनाडा की धरती पर अपने संगठन में लोगों की ट्रेनिंग, वित्तपोषण और संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई थी. निज्जर ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की सहायता से पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी और देश के अन्य खालिस्तानी नेताओं के साथ संबंध बनाने शुरू किए थे. दस्तावेज़ में कहा गया है कि उसने पंजाब और भारत के अन्य हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों को भी फंड किया था.
बता दें कि भारत के वांछित आतंकवादियों में से एक निज्जर की 18 जून को कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में एक गुरुद्वारे के बाहर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वह प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था.
भारतीय एजेंसियों द्वारा जारी डोजियर में कहा गया है कि निज्जर ने बेखौफ होकर खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम दिया था. उसने कनाडा में हथियार ट्रेनिंग शिविर आयोजित किए, जहां उसने व्यक्तियों को एके-47, स्नाइपर राइफल और पिस्तौल जैसे हथियारों का इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी. उसने कथित तौर पर राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों के खिलाफ टारगेट किलिंग और हमलों को अंजाम देने के लिए व्यक्तियों को भारत भी भेजा था.
1996 में फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा भाग गया था निज्जर
गौरतलब है कि निज्जर 1996 में "रवि शर्मा" के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर कनाडा भाग गया था. यहां वह ट्रक ड्राइवर और प्लंबर के रूप में काम कर रहा था. उसने कनाडा में भारत विरोधी हिंसक प्रदर्शन आयोजित किए थे और भारतीय राजनयिकों को धमकी भी दी थी. उसने कनाडा में स्थानीय गुरुद्वारों द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने से भारतीय दूतावास के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की थी.
निज्जर का पाकिस्तान कनेक्शन

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










