
कनाडा तनाव से परेशान छात्रों के परिवारवालों को मोदी सरकार ने दी ये गुड न्यूज
AajTak
भारत-कनाडा के बीच राजनयिक विवाद की वजह से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ गया है. इसको लेकर कनाडा में पढ़ रहे छात्रों या वहां काम रहे भारतीयों के परिवार परेशान हो गए. उनके मन में कई तरह के सवाल हैं. इसी को लेकर भारत सरकार ने कहा है कि छात्रों के परिजनों को डरने की जरूरत नहीं है. छात्रों के भविष्य पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ेगा.
भारत और कनाडा के बीच चल रही तनातनी को लेकर कनाडा में पढ़ रहे छात्रों के परिवार दहशत में आ गए थे. अब मोदी सरकार ने पैरेंट्स की चिंता दूर कर दी है. सरकार की ओर से कहा गया है कि छात्रों के परिजनों को डरने की जरूरत नहीं है. विदेश मंत्रालय ने 44 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेस में कनाडा को लेकर एक-एक सवाल का जवाब दे दिया. सरकार ने कनाडा के साथ-साथ पूरी दुनिया के सामने भारत का रुख स्पष्ट कर दिया. बहुत लोगों के मन में कनाडा और भारत के रिश्तों में आई खटास को लेकर कई सवाल हैं.
पहला सवाल यह है कि कनाडा में रह रहे छात्रों का क्या होगा? भारत में छात्रों के माता-पिता उनके भविष्य को लेकर चिंतित हैं. इसी को लेकर भारत सरकार ने सबसे पहले कनाडा में पढ़ रह छात्रों को लेकर चिंता दूर करने वाला बयान दिया है. विदेश मंत्रालय का कहना है कि रिश्तों का असर भारत के छात्रों पर नहीं पड़ेगा. यहां तक कि वीजा पर लगाई गई अस्थाई पाबंदी का असर भी भारतीय छात्रों पर नहीं होगा. यानी कनाडा में पढ़ रहे छात्रों के परिजनों को डरने की कोई जरूरत नहीं है.
वहीं दूसरा सवाल यह है कि कनाडा के प्रधानमंंत्री ट्रूडो के आरोप को भारत कैसे देख रहा है? इसका जवाब भारत के विदेश मंत्रालय ने दिया है. भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि खालिस्तानी आतंकी की हत्या में भारत की कोई भूमिका नहीं है. कनाडा सरकार की तरफ से कोई सबूत नहीं दिए गए हैं. भारत मानता है कि कनाडा के प्रधानमंत्री के आरोप के पीछे सियासी टूल किट हैं.
यह भी पढ़ेंः पंजाबियों की पहली पसंद कनाडा, राजनयिक तनाव से अमेरिका और ब्रिटेन भी जा सकते हैं भारतीय स्टूडेंट्स!
तीसरा सवाल यह है कि भारत ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सर्विस रद्द क्यों की? इसको लेकर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कनाडा में भारतीय राजनयिकों को खालिस्तानी आतंकी खुलेआम धमकी दे रहे हैं. खालिस्तानी आतंकियों पर कनाडा सरकार की नरमी की वजह से भारतीय दूतावास में काम करना इस वक्त मुश्किल है. लिहाजा इस वजह से अस्थाई तौर पर वीजा सर्विस रद्द कर दी गई है. दुनिया के किसी कोने में रहने वाले कनाडा के लोगों को भारत वीजा नहीं देगा.
भारत विरोधी आतंकियों को शरण दे रही कनाडा सरकार

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










