
'कनाडा-अमेरिका के मुद्दे एक जैसे नहीं...', खालिस्तानी मामले में साजिश के आरोप पर बोले जयशंकर
AajTak
खालिस्तानी समर्थकों के संबंध में अमेरिका और कनाडा द्वारा लगाए गए आरोपों के मुद्दे पर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जोर देकर कहा कि दोनों मुद्दे एक जैसे नहीं हैं. उन्होंने कहा कि भारत इस मामले को देखने के लिए तैयार है. भारत एक जिम्मेदार देश है और सिर्फ कनाडा ही नहीं, बल्कि किसी भी देश को कोई चिंता है और वह हमें उस चिंता के लिए कुछ इनपुट या कुछ आधार देता है तो हम उस पर विचार करने के लिए हमेशा तैयार है.
संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की हत्या की साजिश को लेकर भारत पर लगे आरोपों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी राय रखी है और दो टूक कहा कि, कनाडा और अमेरिका, दोनों के उठाए मामलों में अंतर है. हालिया आरोपों का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दोनों मुद्दे एक जैसे नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिकियों ने हमें कुछ बातें बताईं हैं. विदेश मंत्री रविवार को बेंगलुरु में रोटरी इंस्टीट्यूट 2023 कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे. इस दौरान आरोपों के बीच अंतर बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत अन्य देशों की ओर से उठाए गए स्पेसिफिक मुद्दों पर गौर करने के लिए हमेशा तैयार है.
'भारत इस मामले को देखने के लिए तैयार' खालिस्तानी समर्थकों के संबंध में अमेरिका और कनाडा द्वारा लगाए गए आरोपों के मुद्दे पर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जोर देकर कहा कि दोनों मुद्दे एक जैसे नहीं हैं. उन्होंने कहा कि भारत इस मामले को देखने के लिए तैयार है. विदेश मंत्री जयशंकर ने "खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश में भारत सरकार के एजेंटों" के कथित लिंक के बारे में कनाडा के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत एक जिम्मेदार देश है और सिर्फ कनाडा ही नहीं, बल्कि किसी भी देश को कोई चिंता है और वह हमें उस चिंता के लिए कुछ इनपुट या कुछ आधार देता है तो हम उस पर विचार करने के लिए हमेशा तैयार है. सभी देश ऐसा करते हैं."
कनाडा से कही ये बात "मुझे लगता है कि हर कोई जानता है कि भारत जिम्मेदार देश है. इसलिए हमने कनाडाई लोगों से कहा है कि यह आप पर निर्भर है कि आप क्या चाहते हैं, हम इसे आगे बढ़ाएं, आगे इस पर गौर करें या नहीं,'' संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत से खालिस्तान अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की असफल कथित साजिश की जांच में सहायता करने को कहा है. अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने निखिल गुप्ता नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ अभियोग दायर किया है.
USA ने पन्नू मामले की जांच में सहायता के लिए कहा न्यूयॉर्क में एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की नाकाम साजिश के संबंध में निखिल गुप्ता पर अमेरिकी अभियोग की ओर इशारा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि जब अमेरिकियों ने यह मुद्दा उठाया, तो उन्होंने हमें कुछ खास बातें बताईं और भारत इस पर गौर कर रहा है. उन्होंने कहा कि "जब अमेरिकियों ने कुछ मुद्दे उठाए तो जरूरी नहीं कि दोनों मुद्दे एक जैसे हों. संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत से खालिस्तान अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की असफल कथित साजिश की जांच में सहायता करने को कहा है. अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने निखिल गुप्ता नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ अभियोग दायर किया है.
बता दें कि अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि एक अज्ञात भारतीय सरकारी कर्मचारी के निर्देशन में निखिल गुप्ता ने अमेरिका में पन्नू को मारने की साजिश रची. निखिल गुप्ता (52) को चेक कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इस साल जून में गिरफ्तार किया था. चेक न्याय मंत्रालय के प्रवक्ता व्लादिमीर रेपका के अनुसार, निखिल गुप्ता को संयुक्त राज्य अमेरिका की अपील पर गिरफ्तार किया गया था, जिसने बाद में प्रत्यर्पण अनुरोध प्रस्तुत किया था. गुप्ता के खिलाफ आरोप है कि वह पन्नू की कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की साजिश में शामिल है.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








