
कतर के अमीर के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे PM मोदी, द्विपक्षीय वार्ता के लिए आए हैं भारत
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का स्वागत करने खुद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे. कतर के अमीर 17 और 18 फरवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर हैं. इस दौरान वह पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करेंगे. विदेश मंत्रालय ने शनिवार को उनके दौरे की जानकारी दी थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का स्वागत करने खुद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे. कतर के अमीर 17 और 18 फरवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर हैं. इस दौरान वह पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करेंगे. विदेश मंत्रालय ने शनिवार को उनके दौरे की जानकारी दी थी.
MEA ने कहा, 'उनकी यात्रा हमारी बढ़ती बहुआयामी साझेदारी को और गति प्रदान करेगी.' विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा.
भारत की दो दिवसीय यात्रा पर कतर के अमीर
मंत्रालय ने बयान में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी 17-18 फरवरी 2025 को भारत की राजकीय यात्रा करेंगे.' कतर के अमीर की यह भारत की दूसरी राजकीय यात्रा होगी. इससे पहले उन्होंने मार्च 2015 में भारत का दौरा किया था.
राष्ट्रपति भवन में होगा औपचारिक स्वागत
विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 'कतर के अमीर का 18 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा. अपनी यात्रा के दौरान कतर के अमीर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ चर्चा करेंगे, जो उनके सम्मान में एक भोज की मेजबानी भी करेंगी. अमीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करेंगे.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










