
कड़ाके की सर्दी के बीच दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, Satellite Image में देखें बादल और कोहरे का पहरा
AajTak
दिल्ली के कई इलाकों में बारिश की शुरआत हो गई है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने एनसीआर के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइये जानते हैं, मौसम का पूरा हाल.
राजधानी दिल्ली में आज, 6 जनवरी को सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई. मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे तक बारिश के आसार जताए हैं. ताजा सैटेलाइट इमेजरी के मुताबिक हरियाणा और दिल्ली व यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना के साथ इस क्षेत्र में बादल भी छाए हुए हैं. वहीं, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में कोहरे नजर आ रहा है यानी उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बादल और कोहरे दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं.
इन इलाकों में बारिश
आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज सुबह हरियाणा के सोनीपत, खरखौदा में मध्यम गरज और बिजली गिरने के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, दिल्ली के अलग-अलग स्थानों (नरेला, बवाना, कंझावला, जाफरपुर) और एनसीआर में यानी हरियाणा के बहादुरगढ़) गन्नौर, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर और यूपी के कोसली बड़ौत, बागपत में हल्की आंधी और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, रेवाडी, बावल (हरियाणा) गंगोह, शामली, कांधला (यूपी) के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दिल्ली के मौसम का हाल

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








