
'कटुता खत्म कर दो फडणवीस', सामना के जरिए ठाकरे गुट वाली शिवसेना ने कहा
AajTak
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है. दरअसल, हाल ही में फ़डणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसी कटुता आ गई है, जिसे नकारा नहीं जा सकता. इस पर सामना में लिखा गया है कि फडणवीस कटुता खत्म करने का बीड़ा उठाएं.
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है. सामना के जरिए उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने कहा कि फडणवीस में नए सत्ता परिवर्तन के बाद परिपक्वता आ गई है, ऐसा प्रतीत होने लगा है. दिवाली के उपलक्ष्य में फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें फडणवीस ने महत्वपूर्ण मुद्दा रखा था. उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसी कटुता आ गई है, जिसे नकारा नहीं जा सकता.
'सामना में कहा गया है कि फडणवीस के मन में आ गया है तो कटुता खत्म करने का बीड़ा उठा ही लीजिए. महाराष्ट्र की राजनीति में न केवल कटुता, बल्कि बदले की राजनीति का विषैला प्रवाह उमड़ रहा है और इस प्रवाह का मूल भाजपा की हालिया राजनीति है. फडणवीस को अब पछतावा होने लगा है, तो विष का अमृत बनाने का काम भी उन्हें ही करना होगा.
'राजनीति की कटुता अब वैमनस्य तक पहुंची'
'सामना' में कहा गया है कि फडणवीस कहते हैं कि महाराष्ट्र में राजनीति की कटुता अब राजनीतिक वैमनस्य तक पहुंच गई है. महाराष्ट्र की ऐसी राजनीतिक संस्कृति नहीं है. राजनीतिक मतभेद हों, फिर भी सभी पार्टियों के नेता एक-दूसरे से बोल सकते हैं. लिहाजा यह कटुता कम की जा सकती है, इसके लिए मैं प्रयास करूंगा. लेकिन महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति में कटुता आ गई है.
'मतभेद का मतलब देशविरोधी विचार नहीं'
मुखपत्र के जरिए सवाल पूछा गया है कि लोकतंत्र के लक्षण क्या हैं? सत्ताधारी पार्टी कोई भी हो, उसे विपक्षी पार्टी को एकीकृत देश का शत्रु नहीं मानना चाहिए. लोकतंत्र में मतभेद का महत्व होता है, इसलिए मतभेद का मतलब देशविरोधी विचार नहीं है. लिहाजा सत्ताधारी और विपक्ष को एक-दूसरे की ईमानदारी पर विश्वास करके काम करना चाहिए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










