
कटप्पा, बाहुबली और अजित पवार पर 'गद्दार' वाला वार... शरद पवार के घर के बाहर समर्थकों ने लगाए पोस्टर
AajTak
शरद पवार के दिल्ली स्थित घर 6 जनपथ रोड पर राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस की तरफ से ये पोस्टर लगाए गए हैं. इस पोस्टर में अजित को कटप्पा और शरद पवार को बाहुबली की जगह दिखाया गया है. पोस्टर में अजित शरद पवार के पीछे से वार करते दिख रहे हैं.
अजित पवार और शरद पवार खेमों के बीच अब पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. एनसीपी चीफ शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास के बाहर अजित पवार के खिलाफ 'बाहुबली' फिल्म के पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टर्स में अजित को 'गद्दार' बताया गया है. इतना ही नहीं पोस्टर में अजित बाहुबली फिल्म के कटप्पा की तरह शरद पवार को पीछे से तलवार घोंपते दिख रहे हैं.
दरअसल, अजित पवार ने 2 जुलाई को चाचा शरद पवार से बगावत कर दी थी और महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए. उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. उनके साथ एनसीपी के 8 विधायकों ने भी शिंदे सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद से एनसीपी शरद पवार और अजित पवार गुट में बंट गई. दोनों गुटों ने बुधवार को बुलाई बैठक में शक्ति प्रदर्शन भी किया था.
एनसीपी की स्टूडेंट विंग ने लगाए पोस्टर
शरद पवार के दिल्ली स्थित घर 6 जनपथ रोड पर राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस की तरफ से ये पोस्टर लगाए गए हैं. इस पोस्टर में अजित को कटप्पा और शरद पवार को बाहुबली की जगह दिखाया गया है. पोस्टर में अजित शरद पवार के पीछे से वार करते दिख रहे हैं.
एनसीपी दफ्तर से हटाए गए अजित के पोस्टर
दिल्ली के फिरोजशाह रोड पर NCP दफ्तर में पुराने पोस्टर हटाकर नए पोस्टर लगाए गए हैं. पुराने पोस्टर में शरद पवार के साथ कहीं अजित पवार तो कहीं प्रफुल्ल पटेल नजर आ रहे हैं. इन पोस्टरों को हटा दिया गया है. जबकि नए पोस्टर्स में शरद पवार और सुप्रिया सुले नजर आ रहे हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










