
कई शहरों में रहस्यमयी नजारा ! आसमान में दिखी चमकती रोशनी की कतार, देखें VIDEO
AajTak
उत्तर प्रदेश के लखनऊ और लखीमपुर खीरी सहित कई जिलों के आसमान में अदभुत नजारे दिखाई दिए हैं. रात में एक कतारबद्ध तरीके की रोशनी जाती दिखी तो लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हालांकि अभी तक इनकी पुष्टि नहीं हो सकी कि यह क्या थे.
यूपी की राजधानी लखनऊ में आसमान में अद्भुत नजारे देखने को मिले हैं. रात के अंधेरे में एक कतारबद्ध तरीके की अजीब सी रोशनी नजर आई है. ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान में लंबी लकीर जैसी कई लाइटें जलती नजर आ रही हैं.
बताया जा रहा है कि लखनऊ के मलिहाबाद में ग्रामीणों ने इस वीडियो को बनाया है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि यह क्या थे. आसमान लकीर जैसी रोशनी लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बनी हुई है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
वहीं लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार की देर शाम आसमान में एक अनोखा नजारा लोगों को दिखाई दिया. यहां करीब 35 से 40 सितारों जैसी चमकदार आकृति एक लाइन में जाती दिखाई दी.
लखीमपुर में भी दिखा नजारा
लोगों नेघर की छतों पर चढ़कर इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग इसे रॉकेट जैसा बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे तारों का एक लाइन में चलना बता रहे हैं. लोग वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि ये एलन मस्क का स्टारलिंक सैटेलाइट है. अगर सूरज की रोशनी अपोजिट डायरेक्शन में पड़ रही हो तो आसमान साफ होने पर इन्हें देखा जा सकता है. फिलहाल, aajtak.in इन वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









