
कंपनी के एजेंट बनकर कॉल करते, फिर अकाउंट डिटेल पाते ही उड़ा देते थे रकम... जामताड़ा के साइबर ठगों का खुलासा
AajTak
झारखंड के जामताड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 32 मोबाइल फोन और 37 सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ये ऑनलाइन ठगी करने के लिए कर रहे थे. आरोपी एक जगह पर बैठकर विभिन्न कंपनियों के एजेंट बनकर लोगों को कॉल करते थे और झांसा देकर उनके बैंक अकाउंट की डिटेल ले लेते थे.
झारखंड के जामताड़ा (Jamtara) में साइबर अपराधियों (cyber criminals) के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. यहां सात साइबर ठगों को पकड़ा गया है, जो बांसपहाड़ी इलाके में बैठकर साइबर ठगी करते थे. इन आरोपियों के पास से 32 मोबाइल फोन और 37 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, जामताड़ा के एसपी एहतेशाम वकारीब को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग बांसपहाड़ी इलाके में साइबर ठगी कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने साइबर सेल को सक्रिय किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए इन अपराधियों को धर-दबोचा.
गिरफ्तार आरोपियों में भरत, अशरफ अंसारी, रहमत अंसारी, शराफत अंसारी, जुबेर अंसारी, विजय मंडल और अशोक मंडल शामिल हैं. ये सभी आरोपी लंबे समय से साइबर ठगी में सक्रिय थे और फर्जी कॉल करके लोगों को अपने जाल में फंसाते थे.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी यूजर के फेसबुक अकाउंट से दंगे भड़काने की धमकी, नागपुर साइबर सेल की जांच में बड़ा खुलासा
एसपी एहतेशाम वकारीब ने बताया कि ये आरोपी विभिन्न कंपनियों के एजेंट बनकर लोगों को कॉल करते थे और उनके बैंक अकाउंट की डिटेल हासिल कर लेते थे. जैसे ही उन्हें जरूरी जानकारी मिलती, वे खाते से बड़ी रकम उड़ा लेते थे.
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस उनके पुराने रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह के तार किन-किन राज्यों से जुड़े हैं और इनके नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद कई और खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल, पुलिस साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है और आम जनता से सतर्क रहने की अपील कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










