
कंकाल के पास मिली चीजें देख युवक बोला- ये मेरी बीवी है
AajTak
लखीमपुर खीरी के कोटरी गांव में मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीणों को गन्ने के खेत में मानव कंकाल मिला. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. वहीं, एक ग्रामीण का कहना है कि यह कंकाल उसकी बीवी का है, जो कि दो महीने पहले लापता हो गई थी.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. मामला नीमगांव थाना क्षेत्र के कोटरी गांव का है. मंगलवार की सुबह यहां कुछ गांव वालों ने गन्ने के खेत में मानव कंकाल देखा तो उनके होश उड़ गए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मानव कंकाल के अवशेषों को एकत्रित करके जांच के लिए भिजवाया.
वहीं दूसरी तरफ, मानव कंकाल मिलने की खबर मिलने की खबर पूरे गांव में फैली तो कई ग्रामीण भी वहां आ पहुंचे. मानव कंकाल के पास मिली चूड़ियों, चप्पल और अंडर गारमेंट्स को देख एक ग्रामीण ने कहा कि ये उसकी पत्नी का कंकाल है.
भोजराम ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 2 महीने पहले लापता हो गई थी. ये चूड़ियां, चप्पल और, अंडर गारमेंट्स उसकी बीवी के ही हैं. फिलहाल पुलिस ने कंकाल के अवशेषों को डीएनए जांच के लिए भिजवा दिया है. रिपोर्ट आने पर ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी कि यह कंकाल भोजराम की बीवी का है या नहीं.
दो दिन पहले भी मिले थे कंकाल के कुछ अवशेष वहीं, मिताली क्षेत्र के सीओ सुबोध जयसवाल ने बताया कि दो दिन पहले भी गन्ने के खेत से ऐसे ही कुछ कंकाल के अवशेष मिले थे. अब दोबारा कुछ अवशेष मिले हैं. अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है. पता लगाया जा रहा है कि अवशेष एक ही इंसान के हैं या अलग-अलग इंसानों के हैं.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









