
'...और भी कई MLAs को गिरफ्तार करेंगे', अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का BJP पर निशाना
AajTak
आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रेस कांफ्रेस कर आरोप लगाया गया कि बीजेपी झूठ के आधार पर AAP नेताओं पर कार्रवाई कर रही है. पहले सत्येंद्र जैन पर कार्रवाई की गई और बिना किसी सबूत के किसी को भी सत्येंद्र जैन का रिश्तेदार बताकर सत्येंद्र जैन पर कार्रवाई की गई.
ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए इसका विरोध किया है. वहीं अरविंद केजरीवाल ने भी इस गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पहले इन्होंने (बीजेपी) सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया. कोर्ट के बार बार पूछने पर भी ये कोई सबूत पेश नहीं कर पा रहे. फिर मनीष के घर रेड की, कुछ नहीं मिला. अब अमानतुल्लाह को गिरफ़्तार किया है. अभी और भी कई MLAs को गिरफ़्तार करेंगे. गुजरात में लगता है इन्हें तकलीफ़ बहुत ज़्यादा हो रही है.
पहले इन्होंने सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया। कोर्ट के बार बार पूछने पर भी ये कोई सबूत पेश नहीं कर पा रहे फिर मनीष के घर रेड की, कुछ नहीं मिला अब अमानतुल्लाह को गिरफ़्तार किया है, अभी और भी कई MLAs को गिरफ़्तार करेंगे गुजरात में लगता है इन्हें तकलीफ़ बहुत ज़्यादा हो रही है https://t.co/oYYu8eMIAw
वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रेस कांफ्रेस कर आरोप लगाया गया कि बीजेपी झूठ के आधार पर AAP नेताओं पर कार्रवाई कर रही है. पहले सत्येंद्र जैन पर कार्रवाई की गई और बिना किसी सबूत के किसी को भी सत्येंद्र जैन का रिश्तेदार बताकर सत्येंद्र जैन पर कार्रवाई की गई. मनीष सिसोदिया पर भी बिना सबूत के कार्रवाई की गई. अब अमानतुल्लाह खान के साथ भी यही हो रहा है.
केजरीवाल के बढ़ते कद से बीजेपी घबराहट में है - आप
आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अमानतुल्लाह खान के घर पर छापे मारे जा रहे हैं, लेकिन छापे में कुछ नहीं मिला. किसी दूसरे व्यक्ति पर गैरकानूनी रूप से हथियार रखने के कारण FIR दर्ज की गई, लेकिन जिसके नाम से FIR की गई है, उस व्यक्ति से अमानतुल्लाह खान का कोई संबंध नहीं है. जिन हामिद अली खान और कौसर इमाम सिद्दकी के खिलाफ FIR की गई है, उनसे अमानतुल्लाह खान का कोई संबंध नहीं है, ना ही उनके साथ कोई व्यापार है. आम आदमी पार्टी नेताओं के यहां छापे मारे जा रहे हैं, लेकिन कही कुछ नहीं मिल रहा है. गुजरात में अरविंद केजरीवाल के बढ़ते कद से बीजेपी घबराहट में है और इसीलिए ये छापे मारे जा रहे हैं.
एसीबी ने अमानतुल्लाह के 5 ठिकानों पर मारा था छापा

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










