
औरैया: बर्थ-डे पार्टी में हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से 18 साल के लड़के की मौत
AajTak
औरैया की बाल्मीकि बस्ती में एक घर में बर्थ-डे पार्टी आयोजित की गई. इस दौरान यहां हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें गोली लगने से 18 साल के लड़के की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मामले की जांच जारी है.
उत्तर प्रदेश के औरैया में शनिवार की देर रात बर्थ-डे पार्टी में हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें 18 साल के लड़के की गोली लगने से मौत हो गई. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र की बाल्मीकि बस्ती का है. यहां एक घर में 6 साल के बच्चे की बर्थ-डे पार्टी चल रही थी. उसी दौरान पार्टी में कुछ युवकों ने हर्ष फायरिंग कर दी. जिसमें से एक गोली जाकर देव कुमार के पेट में लग गई.
गोली लगने से देव गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, फायरिंग करने वाले युवक मौके से फरार हो गए. मौके पर पहुंची एसपी चारू निगम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया.
परिजनों ने पुलिस को बताया कि बर्थ-डे वाले घर में नीचे कमरे में केक काटा जा रहा था. ऊपर वाले कमरे में चार-पांच लोग शराब पी रहे थे. इसी दौरान हर्ष फायरिंग की गई. गोली देव कुमार के पेट में जा लगी. गोली चलने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
इससे पहले सोनभद्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में गोली लगने से सेना के जवान की मौत हो गई थी. इस मामले में आरोपी दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, दूल्हा मनीष मद्धेशिया ने ही पिस्टल से हर्ष फायरिंग की और गोली लगने से उसके दोस्त की मौत हो गई. 38 साल के बाबूलाल यादव आर्मी के जवान थे. जिस पिस्टल से गोली चली वह बाबूलाल की ही थी.
क्या था पूरा मामला? रॉबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर में स्थित गेस्ट हाउस में फौजी बाबूलाल यादव अपने मित्र की शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था. इस दौरान हुई हर्ष फायरिंग के दौरान उसे गोली लग गई. मौके पर मौजूद लोग उसे घायल अवस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
(औरैया से सूर्या शर्मा की रिपोर्ट)

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








