
औरंगजेब विवाद के बाद नागपुर में भड़की हिंसा, दो गुटों के बीच झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल
AajTak
नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र का दहन करने के बाद तनाव बढ़ गया है. मुस्लिम समुदाय ने विरोध करते हुए आरोप लगाया कि दहन के दौरान धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी है.
नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल जैसे हिंदू संगठन लगातार कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं. उनकी मांगों के समर्थन में सोमवार सुबह नागपुर में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शन के दौरान कुछ संगठनों ने प्रतीकात्मक रूप से औरंगजेब की 'कब्र' का दहन किया. इसके बाद हुई हिंसा में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.
इस दहन के दौरान इस्तेमाल की गई चादर को लेकर विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि मुस्लिम समाज ने दावा किया कि उस चादर में धार्मिक बातें लिखी थी, जिससे उनका कहना है कि भावनाएं आहत हुईं हैं. इसके चलते मुस्लिम समुदाय के लोग नागपुर के महाल क्षेत्र में शिवाजी प्रतिमा के सामने इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया.
यह भी पढ़ें: औरंगजेब की कब्र हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, अब सीएम फडणवीस ने दिया ये बयान
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत!
नागपुर पुलिस ने हालात को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया. हालांकि, इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग गणेश पेठ थाने पहुंच गए और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने स्थिति को टकराव से रोकने के लिए शिवाजी प्रतिमा के आसपास भारी पुलिस बंदोबस्त कर दिया है.
शाम होते-होते दो गुटों के बीच स्थिति बिगड़ गई. दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और विवाद झड़प में तब्दील हो गया. इस दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोपा है और कुछ जगहों पर आगजनी भी की गई है. माहौल को देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









