
'औरंगजेब की कब्र पर करेंगे अयोध्या की तरह कारसेवा...', हिंदू संगठनों के ऐलान से मची हलचल
AajTak
महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर हिंदू संगठन आज प्रदर्शन करने वाले हैं.संगठन के लोगों ने फडणवीस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि इसे जल्द हटाया जाए नहीं तो अयोध्या बाबरी मस्जिद की तरह कार सेवक इसे भी हटा देंगे.
महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर की कब्र हटाने की मांग को लेकर हिंदू संगठन आज प्रदर्शन करने वाले हैं. इस मामले को लेकर उन्होंने फडणवीस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि इसे जल्द हटाया जाए नहीं तो अयोध्या की तरह कार सेवक हटा देंगे. कब्र हटाने को लेकर वीएचपी और बजरंग दल आज अभियान शुरू करने वाली है. पूरे महाराष्ट्र में तहसीलदारों और जिलाधिकारियों के दफ्तर पर वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे.
बजरंग दल के संभाजी नगर के नेता नितिन महाजन ने कहा कि औरंगजेब ने लाखों की हत्याएं कीं. हजारों मंदिर तोड़े. काशी मथुरा के मंदिर और लाखों गायों की हत्या की. क्रूर शासक की महिमा मंडित करने का काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे में औरंगजेब की कब्र को हटाया जाए. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कब्र नहीं हटाई गई तो वे बाबरी की तर्ज पर उसे हटा देंगे.
यह भी पढ़ें: औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद, हिंदुवादी नेता मिलिंद एकबोटे के संभाजीनगर में प्रवेश पर रोक
कब्र की बढ़ाई गई सुरक्षा
वीएचपी की ऐसी नाराजगी के बीच छत्रपति संभाजीनगर के खुल्दाबाद में औरंगजेब की कब्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहां पुलिस का बंदोबस्त बढ़ाया गया है. आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है. हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है. वहीं, विपक्षी दल पूरे मामले को लेकर फडणवीस सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं. साथ ही ध्रुवीकरण करने और समाज को बांटने का आरोप लगा रहे हैं.
अबू आजमी के बयान से शुरू हुआ था बवाल

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









