
ओला-उबर-रैपिडो कैब मिलने में होगी परेशानी, ड्राइवरों की आज बड़ी हड़ताल
AajTak
ओला, उबर और रैपिडो जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़े गिग ड्राइवरों ने न्यूनतम किराया तय करने और नियम सख्त करने की मांग को लेकर देशभर में छह घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है. यूनियन के मुताबिक प्लेटफॉर्म मनमाने किराये तय कर रहे हैं और इससे कमाई प्रभावित हो रही है. हड़ताल से कई शहरों में सेवाओं पर असर पड़ सकता है.
ओला, उबर और रैपिडो जैसे राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े गिग वर्कर्स ने शनिवार को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. ड्राइवरों ने 'ऑल इंडिया ब्रेकडाउन' के तहत छह घंटे तक ऐप से लॉग-आउट रहने का फैसला किया है. इस कदम से कई शहरों में कैब और बाइक टैक्सी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.
यह हड़ताल तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) ने बुलाई है. यूनियन का कहना है कि सरकार को न्यूनतम किराये तय करने और निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर सख्ती से नियम लागू करने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए. सोशल मीडिया पोस्ट में यूनियन ने आरोप लगाया कि मौजूदा मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025 के बावजूद प्लेटफॉर्म कंपनियां अपने हिसाब से किराया तय कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: ओला-उबर से कैसे अलग होगी Bharat Taxi, पैसेंजर्स और ड्राइवर्स को क्या फायदा? जानें सब
यूनियन के अनुसार सरकार द्वारा न्यूनतम बेस किराया तय न किए जाने से ड्राइवरों की कमाई लगातार घट रही है और उनकी आय अस्थिर हो गई है. साथ ही निजी वाहनों का कमर्शियल सवारी ढोने में इस्तेमाल लाइसेंसधारी ड्राइवरों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ा रहा है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है.
ऐप-आधारित शोषण और असुरक्षा का आरोप
हड़ताल की घोषणा करते हुए यूनियन ने कहा कि लाखों ऐप-आधारित ड्राइवर शोषण और असुरक्षा का सामना कर रहे हैं, जबकि प्लेटफॉर्म कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं. यूनियन ने सरकार से तत्काल संवाद शुरू करने और निष्पक्ष नियम बनाने की मांग दोहराई है. मुख्य मांगों में न्यूनतम किराये की अधिसूचना और गैर-व्यावसायिक वाहनों के इस्तेमाल पर सख्त रोक शामिल है.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.











