
ओलंपिक मेडल को खिलाड़ी दांतों से क्यों काटते हैं? ये है वजह
AajTak
टोक्यो ओलंपिक्स 2020 की शुरुआत हो चुकी है और भारत ने अपना पहला पदक भी जीत लिया है. कोरोना काल में हो रहे इन खेलों के महाकुंभ में अक्सर एक नजारा कई बार देखने को मिला है. पोडियम पर खड़े होकर जब भी कोई खिलाड़ी पदक जीतता है तो वे अक्सर इन मेडल्स को मुस्कुराते हुए अपने दांतों से काटते हुए दिखाई देते हैं.
टोक्यो ओलंपिक्स 2020 की शुरुआत हो चुकी है और भारत ने अपना पहला पदक भी जीत लिया है. कोरोना काल में हो रहे इन खेलों के महाकुंभ में अक्सर एक नजारा कई बार देखने को मिला है. पोडियम पर खड़े होकर जब भी कोई खिलाड़ी पदक जीतता है तो वे अक्सर इन मेडल्स को मुस्कुराते हुए अपने दांतों से काटते हुए दिखाई देते हैं. इंटरनेशल सोसाइटी ऑफ ओलंपिक हिस्टोरियंस के प्रेसिडेंट डेविड वालेचिंस्की ने कुछ साल पहले सीएनएन के साथ इस बारे में बात की थी. डेविड ने कहा था कि मेडल जीतने के बाद एथलीट फोटोग्राफर्स की रिक्वेस्ट के लिए ऐसा करते हैं और अपने पोज को यादगार बनाने के लिए वे इसे दांतों से काटते हैं. गौरतलब है कि डेविड द कंपलीट बुक ऑफ द ओलंपिक के सह-लेखक भी रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर्स इसे एक बेहतरीन शॉट के तौर पर देखते हैं. वे इसे काफी महत्व देते हैं. कहीं ना कहीं इस पोज के साथ तस्वीरों की वैल्यू में इजाफा होता है. (फोटो क्रेडिट: Getty images)
उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










