
ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू को मणिपुर पुलिस में बनाया गया एडिशनल एसपी
ABP News
Olympic Medalist: मीराबाई को राज्य सरकार ने मणिपुर पुलिस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है. सीएम ने कहा कि मीराबाई चानू को 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा.
कोलकाता: ओलंपिक रजत पदक विजेता सैखोम मीराबाई चानू को मणिपुर पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) (खेल) के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है. राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने पोरोमपत में क्रायोजेनिक ऑक्सीजन प्लांट और डीआरडीओ द्वारा क्यामगेई में कोविड अस्पताल के निर्माण के निरीक्षण के दौरान ये एलान किया. एन बीरेन सिंह ने कहा कि मीराबाई चानू को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपियन जुडोका लिकमाबम सुशीला देवी को कांस्टेबल के पद से सब-इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया जाएगा.More Related News

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












