
ओडिशा: रथ यात्रा के बाद समारोह के दौरान भगवान बलभद्र की मूर्ति फिसलने से 8 लोग घायल
AajTak
ओडिशा के पुरी में मंगलवार को रथ यात्रा के बाद एक समारोह के दौरान भगवान बलभद्र की मूर्ति फिसलने से आठ लोग घायल हो गए. यह घटना उस समय हुई जब शाम को तीनों मूर्तियों को रथ से उतारकर गुंडिचा मंदिर के अडापा मंडप में ले जाया जा रहा था.
ओडिशा के पुरी में मंगलवार को रथ यात्रा के बाद एक समारोह के दौरान भगवान बलभद्र की मूर्ति फिसलने से आठ लोग घायल हो गए. यह घटना उस समय हुई जब शाम को तीनों मूर्तियों को रथ से उतारकर गुंडिचा मंदिर के अडापा मंडप में ले जाया जा रहा था.
अन्य अनुष्ठानों के पूरा होने के बाद मूर्तियों की 'पहांडी' शुरू हुई, जहां तीनों मूर्तियों को सेवकों धीरे-धीरे झुलाते हुए अडापा मंडप में ले जा रहे थे. हालांकि, जब वे भगवान बलभद्र की मूर्ति को उनके रथ, तलध्वज से उतार रहे थे तो मूर्ति रथ, चरमाला के अस्थायी रैंप पर फिसल गई और सेवकों पर गिर गई. इस मामले पर जिला अधिकारी ने बताया कि कुल 8 लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है और वहां खड़े कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन कोई गंभीर नहीं हैं.
सोमवार को पुरी में रथ यात्रा निकाली गई थी. इस यात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी. इसमें घायल कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसके अलावा रथ खींचने के दौरान हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
सुरक्षा के लिए 180 प्लाटून तैनात रथ यात्रा में 180 प्लाटून (एक प्लाटून में 30 जवान होते हैं) सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी. तीर्थ नगरी के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे.जगन्नाथ रथ यात्रा का खास है महत्व सनातन धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा का खास महत्व है. मान्यताओं के अनुसार रथयात्रा निकालकर भगवान जगन्नाथ को प्रसिद्ध गुंडिचा माता मंदिर पहुंचाया जाता हैं, जहां भगवान 7 दिनों तक आराम करते हैं. इस दौरान गुंडिचा माता मंदिर में खास तैयारी होती है और मंदिर की सफाई के लिए इंद्रद्युम्न सरोवर से जल लाया जाता है. इसके बाद भगवान जगन्नाथ की वापसी की यात्रा शुरु होती है. इस यात्रा का सबसे बड़ा महत्व यही है कि यह पूरे भारत में एक पर्व की तरह निकाली जाती है. इस रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु भव्य रथों को देखने और उन्हें खींचने के लिए एकत्रित होते हैं.
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया को प्रारंभ होती है. रथयात्रा में सबसे आगे ताल ध्वज होता जिस पर श्री बलराम होते हैं, उसके पीछे पद्म ध्वज होता है जिस पर सुभद्रा और सुदर्शन चक्र होते हैं और सबसे अंत में गरूण ध्वज पर श्री जगन्नाथ जी होते हैं जो सबसे पीछे चलते हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










