
ओडिशा भाजपा के दो विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष पर 'दाल फेंकी'; सत्र के अंत तक निलंबित
AajTak
ओडिशा विधानसभा में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ. मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के मुख्य सचेतक मोहन माझी सहित पार्टी के दो विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक के आसन की तरफ कथित तौर पर ‘दाल’ फेंक दी जिसके बाद उन्हें सत्र की बाकी अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया.
ओडिशा विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य सचेतक मोहन माझी सहित पार्टी के दो विधायकों को गुरुवार को विधानसभा में स्पीकर प्रमिला मलिक के आसन की ओर कथित तौर पर ‘दाल’ फेंकने के लिए सत्र की बाकी अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है. भाजपा के जिस अन्य विधायक को निलंबित किया गया है उनका नाम मुकेश महालिंग है.
वहीं माझी ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के आसन की ओर ‘दाल’ नहीं फेंकी थी. उन्होंने हालांकि, कहा कि भाजपा सदस्य विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक को उपहार में देने के लिए ‘दाल’ सदन में लेकर आए थे.
स्पीकर ने कहा नियमों के तहत लिया फैसला
स्पीकर मलिक ने कहा कि दो विधायकों को निलंबित करने का फैसला सदन के नियमों के तहत लिया गया है. माझी द्वारा आरोपों से इनकार किए जाने पर मलिक ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि माझी ने क्या कहा है. उन्हें सत्र के शेष हिस्से के लिए निलंबित कर दिया गया है.’ सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की वरिष्ठ नेता प्रमिला मलिक को 22 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया, वह इस पद पर पहुंचने वाली राज्य की पहली महिला हैं.
ये भी पढ़ें: 'ओडिशा में BJD से गठबंधन नहीं, 2024 का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी बीजेपी,' बोले भूपेंद्र यादव
बीजेपी विधायक का आरोप

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










