
ओडिशा: कोयले से लदे एक ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर, 6 की मौत, कई घायल
AajTak
बालासोर के सोरो में शनिवार एक बड़ा हादसा हो गया. यहां कोयले से लदे एक ट्रक ने यात्री बस को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है.
ओडिशा के बालासोर जिला स्थित सोरो में बीडू चक के नजदीक कोयले से लदे ट्रक ने पीछे से एक यात्री बस को टक्कर मार दी. इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदाला से भुवनेश्वर जाने वाली बस हादसे के वक्त खड़ी थी. तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क के किनारे 10 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई और पलट गई.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










