
ओडिशा के मयूरभंज में आदिवासी दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या, तंत्र-मंत्र का शक
AajTak
ओडिशा के मयूरभंज जिले के किताबेड़ा गांव में जादू-टोने के शक में एक आदिवासी दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान देवेन्द्र नाइक (48) और चंपा नाइक (45) के रूप में हुई है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है और जांच जारी है.
ओडिशा के मयूरभंज जिले के किताबेड़ा गांव में सोमवार रात एक आदिवासी दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि 48 वर्षीय देवेन्द्र नाइक और उनकी 45 वर्षीय पत्नी चंपा नाइक की हत्या गांव के ही एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से कर दी. हत्या का कारण तंत्र-मंत्र और जादू-टोने का शक बताया जा रहा है. मामले में जांच की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, गांव में कुछ लोग देवेन्द्र और चंपा पर जादू-टोना करने का शक कर रहे थे. सोमवार रात हमलावर ने मौका पाकर दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अब आजतक के पत्रकार के परिजनों की हत्या, जमीन विवाद में माता-पिता और भाई को कुल्हाड़ी से काटा
एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव में जादू-टोने के शक को लेकर पहले भी विवाद होता रहा था. इस घटना ने एक बार फिर आदिवासी इलाकों में अंधविश्वास के चलते हो रही हत्याओं की समस्या को उजागर किया है.
ओडिशा में बढ़ रही जादू-टोने से जुड़ी घटनाएं

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






