
ओडिशा के घने जंगल में नक्सलियों और SOG के बीच मुठभेड़, मौके पर मारे गए दो माओवादी
AajTak
ओडिशा के अतिरिक्त महानिदेशक (ऑपरेशन) देवदत्त सिंह ने कहा कि माओवादियों और ओडिशा के विशिष्ट विशेष अभियान समूह (SOG) के कर्मियों के बीच पारहेल रिजर्व जंगल में मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी हुई.
Odisha Crime News: ओडिशा के बौध जिले में गुरुवार तड़के माओवादी लाल विद्रोहियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई. जगंल में हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड तक फायरिंग की गई. जिसमें कम से कम दो माओवादी मौका-ए-वारदात पर ही मारे गए.
राज्य के अतिरिक्त महानिदेशक (ऑपरेशन) देवदत्त सिंह ने कहा कि माओवादियों और ओडिशा के विशिष्ट विशेष अभियान समूह (SOG) के कर्मियों के बीच पारहेल रिजर्व जंगल में मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी हुई. यह इलाका कांतामल पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत आता है.
ADG देवदत्त सिंह ने इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि मौका-ए-वारदात से हथियार, हथगोले और अन्य सामान के साथ माओवादियों के दो शव बरामद किए गए हैं. गुरुवार की सुबह से ही वहां ऑपरेशन जारी था.
देवदत्त सिंह ने आगे बताया कि मृत माओवादियों की पहचान सुनील और संटू के रूप में की गई है. दोनों आरोपी माओवादियों की 8वीं कंपनी से संबंधित थे. उन्होंने बताया कि सुनील छत्तीसगढ़ के सुकुमा के रहने वाले थे और संतू राज्य के बीजापुर के रहने वाले थे।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बताया कि ऑपरेशन के दौरान जंगल में लगभग 40 लाल विद्रोहियों ने एसओजी कर्मियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की. एसओजी की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की. सुरक्षा कर्मियों के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









