
ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में भारतीय दूतावास में फिर की गई तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
AajTak
मेलबर्न में स्थित भारतीय दूतावास को फिर से तोड़फोड़ का सामना करना पड़ा है, जहां 10 अप्रैल को मुख्य प्रवेश द्वार पर ग्रैफिटी पाई गई. भारतीय समुदाय ने घटना की निंदा की है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर से भारतीय दूतावास को निशाना बनाया गया है. मेलबर्न स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में फिर से तोड़फोड़ की गई है. राजनयिक परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर ग्रैफिटी पाया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विक्टोरिया पुलिस ने दूतावास में तोड़फोड़ की पुष्टि की है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले की गहनता से जांच करेंगे और जल्द ही आरोपियों को पकड़ेंगे.
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विक्टोरिया पुलिस ने पुष्टि की है कि 10 अप्रैल की सुबह, लगभग रात के 1 बजे, 344 सेंट किल्डा रोड पर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ की गई. राजनयिक परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर ग्रैफिटी पाया गया.
इस प्रकार की घटनाएं दूतावास परिसरों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती हैं और इसके पीछे की मंशा और संगठन की पहचान करने के लिए जांच में तेजी लाने की जरूरत है.
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय दूतावास पर लगातार हो रहे हमले
ऑस्ट्रेलिया में यह पहला मौका नहीं है कि भारतीय दूतावास पर हमला किया गया हो. इससे पहले भी इस तरह के कई घटनाएं हो चुकी हैं. अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, दूतावास परिसरों की सुरक्षा मेजबान देश की जिम्मेदारी होती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







