
ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हुए राफेल नडाल, क्वार्टर फाइनल में सितसिपास ने हराया
AajTak
स्पेन के रफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 से बाहर हो गए हैं. बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में उन्हें पांचवें स्थान पर काबिज स्टेफानोस सितसिपास ने हराया.
विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर काबिज स्पेन के राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 से बाहर हो गए हैं. बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में उन्हें पांचवीं वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास ने हराया. 🇬🇷 Comeback complete 🇬🇷@steftsitsipas comes from two sets to love down to advance to his second #AusOpen semifinal.#AO2021 pic.twitter.com/8A9bkUwo26 शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद ग्रीस के इस खिलाड़ी ने वापसी की और 3-6, 2-6, 7-6, 6-4, 7-5 से मुकाबला अपने नाम किया. इस मुकाबले में तीन मैच पॉइंट बचाने के बावजूद राफेल नडाल अपनी हार नहीं टाल पाए. स्टेफानोस सितसिपास ने दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई हैं, जहां उनका सामना रूस के डेनियल मेदवेदव से होगा.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










