
ऑस्टेलियाई प्रधानमंत्री के साथ IND-AUS के बीच टेस्ट मैच देखने पहुंचे पीएम मोदी, रथ से लिया स्टेडियम का जायजा
AajTak
चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत 2-1 से आगे है. आखिरी मैच आज से खेला जा रहा है. मैच से पहले पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीज ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों से मुलाकात की. पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीज एक खास रथ में सवार होकर स्टेडियम का जायजा लिया.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच आज से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्टेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ टेस्ट मैच देखने पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने एक खास रथ से स्टेडियम का जायजा भी लिया.
चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत 2-1 से आगे है. आखिरी मैच आज से खेला जा रहा है. मैच से पहले पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीज ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों से मुलाकात की. पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीज एक खास रथ में सवार होकर स्टेडियम का जायजा लिया.
पीएम मोदी के साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी मैच देखने पहुंचे. इस दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी स्टेडियम से राजभवन जाएंगे. यहां से वे दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
Gujarat | Australian Prime Minister Anthony Albanese arrives at Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Prime Minister Modi welcomes him to the venue. The two Prime Ministers will watch the final match of the #BorderGavaskarTrophy2023 that will begin shortly here. pic.twitter.com/0qfvfCa4ko
मेट्रो की टाइमिंग में किया गया बदलाव
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को लेकर मेट्रो की टाइमिंग और फ्रीक्वेंसी दोनों में बदलाव किया गया. मेट्रो की टाइमिंग में 9 से 13 मार्च के बीच बदलाव किया गया है. आज ये रहेगी मेट्रो की फ्रीक्वेंसी मेट्रो आज सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी. साथ ही 12 मिनट की फ्रीक्वेंसी सेट की गई है. यानी हर 12 मिनट में आपको मेट्रो मिल सकती है. इसके अलावा 10 से 13 मार्च के दौरान मेट्रो की टाइमिंग सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक रखी गई है. इस दौरान भी फ्रीक्वेंसी बढ़ाकर 12 मिनट कर दी गई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










