
'ब्लैक' के लिए नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर टूटा माता-पिता का दिल, रानी मुखर्जी बोलीं- समझ आ गया था...
AajTak
30 साल पूरे होने पर रानी मुखर्जी ने ‘ब्लैक’ के लिए नेशनल अवॉर्ड न मिलने का दर्द साझा किया. जानिए क्या कहा एक्ट्रेस ने माता-पिता, संघर्ष और अवॉर्ड्स को लेकर.
बॉलीवुड एक्टर्स रानी मुखर्जी ने इस साल सिनेमा में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर के साथ बातचीत की. इस दौरान रानी ने खुलासा किया कि फिल्म ‘ब्लैक’ के लिए नेशनल अवॉर्ड न मिलने से उन्हें गहरा दुख हुआ था, जबकि उसी फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को सम्मान मिला था.
‘ब्लैक’ के लिए नेशनल अवॉर्ड न मिलने का दर्द
रानी ने कहा- इससे मेरे पापा का दिल टूट गया, मेरी मम्मी का भी. मैंने बहुत छोटी उम्र से अपनी जिंदगी और करियर को जिम्मेदारी से जिया है. मैं एक्टर इसलिए बनी क्योंकि मेरी मम्मी चाहती थीं. मुझे लगा कि अपने काम के जरिए मैं अपने माता-पिता को बेहतर जिंदगी दे सकती हूं और उन्हें खुश देख सकती हूं. कुछ सालों तक यही मेरा सपना रहा और इसी वजह से मैं लगातार फिल्मों में काम करती रही.
उन्होंने बताया कि फैन मेल के जरिए उन्हें समझ आया कि दर्शकों को उनके काम पर भरोसा है और अब उनकी जिम्मेदारी है कि वह बेहतर किरदार, अच्छी फिल्में और दमदार परफॉर्मेंस दें. रानी ने कहा कि उनका मकसद दर्शकों को खुश रखना और अपने डायरेक्टर्स व फिल्मों के लिए अपना बेस्ट देना बन गया था, चाहे उन्हें अवॉर्ड मिले या न मिले.
अवॉर्ड न मिलने से दुख हुआ, लेकिन सीख भी मिली
रानी ने माना कि नेशनल अवॉर्ड न मिलना उन्हें बुरा लगा था, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि यह उनके लिए किसी तरह से अच्छा ही रहा.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










