
ऑर्डर की 300 रुपये की लिपस्टिक, आखिर में गंवा दिए एक लाख, ना करें ये गलती
AajTak
साइबर क्राइम का नया केस सामने आया है, जहां एक महिला के बैंक अकाउंट से एक लाख रुपये उड़ गए. दरअसल, विक्टिम महिला ने जानी-मानी ई-कॉमर्स वेबसाइट से 300 रुपये की लिपस्टिक ऑर्डर की, लेकिन वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
साइबर फ्रॉड का नया मामला सामने आया है, जहां एक महिला को लिपस्टिक खरीदना महंगा पड़ गया. महिला के बैंक अकाउंट से 1 लाख रुपये उड़ा लिए गए. गौर करने वाली बात यह है कि महिला ने 2 रुपये की पेमेंट भी की. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
दरअसल, मुंबई की रहने वाली महिला जो पेशे से डॉक्टर हैं, उन्होंने एक जानी-मानी ईकॉमर्स कंपनी से एक लिपस्टिक ऑर्डर किया. आखिर में उन्हें लिपस्टिक के बदले में 1 लाख रुपये का साइबर क्राइम का शिकार होना पड़ा. इस दौरान स्कैमर्स ने बड़ी चालाकी से महिला के बैंक अकाउंट से 1 लाख रुपये उड़ाए.
ये भी पढ़ेंः सावधान! ऑनलाइन शॉपिंग के बाद आर्मी ऑफिसर ने की एक गलती, लगा 1.10 लाख का चूना
नवी मुंबई की डॉक्टर ने एक 300 रुपये वाली लिपस्टिक का ऑर्डर किया. कुछ दिन बाद महिला डॉक्टर को एक मैसेज आया कि उनका पार्सल डिलिवर हो गया है, जबकि ऐसा नहीं था.
ये भी पढ़ेंः स्टॉक मार्केट से कमाई का झांसा, इंस्टॉल किया ऐप और गंवा दिए 25 लाख
इसके बाद महिला डॉक्टर को बताया कि जल्द ही आपसे ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म का कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव कॉन्टैक्ट करेगा. इसी दौरान विक्टिम को एक कॉल आती है, जो बताता है कि डॉक्टर का पार्सल होल्ड हो गया है. इसके लिए कॉलर ने महिला को 2 रुपये की पेमेंट करने को कहा. इसके लिए कॉलर ने एक लिंक प्रोवाइड किया.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










