
ऑर्केस्ट्रा के नाम पर शोषण, देह व्यापार का जाल... बिहार पुलिस ने 6 महीने में 271 लड़कियों को किया रेस्क्यू
AajTak
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि रेस्क्यू की गई लड़कियों में से 153 लड़कियां शोषण का सामना कर रही थीं और उन्हें ऑर्केस्ट्रा समूहों में नृत्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा था, जबकि 118 को जनवरी 2025 से देह व्यापार में धकेला गया था.
बिहार पुलिस ने पिछले छह महीनों में राज्य के विभिन्न जिलों में विशेष तलाशी अभियान चलाकर ऐसी 271 लड़कियों को रेस्क्यू किया है, जो यौन शोषण और देह व्यापार में धकेली गई थीं. पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को इस अभियान के बारे में जानकारी दी.
बिहार पुलिस के अफसरों ने पीटीआई को बताया कि इस अवधि के दौरान कथित तौर पर बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर किए गए कुल 506 लड़कों को भी रेस्क्यू किया गया है.
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि रेस्क्यू की गई लड़कियों में से 153 लड़कियां शोषण का सामना कर रही थीं और उन्हें ऑर्केस्ट्रा समूहों में नृत्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा था, जबकि 118 को जनवरी 2025 से देह व्यापार में धकेला गया था.
पुलिस ने अब तक इस संबंध में 23 महिलाओं सहित 191 लोगों को गिरफ्तार किया है. बिहार पुलिस के बयान में कहा गया है कि रोहतास, सीवान, सारण, बेतिया, गोपालगंज और बेगूसराय में पुलिस और गैर सरकारी संगठनों के सदस्यों द्वारा संयुक्त तलाशी के बाद नाबालिग लड़कियों और लड़कों को रेस्क्यू किया गया. पीड़ित लड़कियों में से अधिकांश नेपाल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश की निवासी हैं.
पुलिस के बयान में कहा गया है कि लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेलने के लिए विभिन्न जिलों में कम से कम 231 एफआईआर दर्ज की गई हैं और ऑर्केस्ट्रा समूहों में जबरन नृत्य और शोषण के संबंध में 14 एफआईआर दर्ज की गई हैं. इस मामले में आगे की जांच चल रही है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






