
ऑफिस मीटिंग में अचानक नाचने लगी लड़की! वजह जानकर रह जाएंगे दंग, VIDEO
AajTak
अंजली पटवाल नाम की लड़की ने खुद अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें वे ऑफिस की टीम मीटिंग में सबस सामने- फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के गाने 'रंगरेज' पर डांस कर रही हैं. वीडियो काफी वायरल है और लोग इसपर ढेरों कमेंट कर रहे हैं.
कई लोगों को नाच गाने का शौक होता है. शादी पार्टी में ऐसे लोग जमकर थिरकते हैं लेकिन क्या कोई ऑफिस मीटिंग में डांस करता है? दरअसल, हाल में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक लड़की अपने ऑफिस की मीटिंग में सबके सामने डांस कर रही है. वीडियो अपने आप में हैरान करने वाला है क्योंकि ये नजारा बिलकुल आम नहीं है.
पुणे की अंजली पटवाल नाम की लड़की ने खुद अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें वे ऑफिस की टीम मीटिंग में सबस सामने- फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के गाने 'रंगरेज' पर डांस कर रही हैं. मीटिंग में कुछ लोग ऑनलाइन भी जुड़ हुए हैं.
वीडियो के कैप्शन में अंजली ने लिखा है- जब आप अपने रिज्यूम में अपनी हॉबी 'डांस' बताते हैं तो पहली मीटिंग कुछ ऐसी होती है. कुछ मिलाकर समझ आता है कि ऑफिस मीटिंग के दौरान पलों को हल्का करने की कोशिश में किया गया है. डांस खत्म होता है तो सभी लोग खुलकर तालियां बजाते हैं.
हालांकि, ये वीडियो थोड़ा पुराना है लेकिन लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.इसपर अब तक 8 मिलीयन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. लोग इसपर ढेरों शानदार कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- हमारी ऑफिस मीटिंग इतनी ही क्रिएटिव होनी चाहिए. एक अन्य ने मजे लेते हुए कहा- नागिन म्यूजिक के साथ बारात वाला डांस करना था. वहीं एक यूजर ने लिखा- दफ्तर में सबके सामने डांस करने के लिए हिम्मत चाहिए, मानना पड़ेगा आपको.
बता दें कि आम तौर पर दफ्तरों में एचआर एक्टिविटी के दौरान जरूर डांस जैसी एक्टिविटी कराई जाती है लेकिन मीटिंग में किसी का डांस कर देने कतई आम नहीं है. यही वजह है कि वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











