
ऑफर की बहार: इस हफ्ते आ रहे चार आईपीओ, निवेश के लिए पैसे रखें तैयार
AajTak
इस वित्त वर्ष में धड़ाधड़ आईपीओ आ रहे हैं. अगस्त में तो इसमें और तेजी आई है. पिछले हफ्ते चार आईपीओ आए थे, तो इस हफ्ते भी चार आईपीओ कतार में हैं.
शेयर बाजार में आजकल आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मौसम है. इस वित्त वर्ष में धड़ाधड़ आईपीओ आ रहे हैं. अगस्त में तो इसमें और तेजी आई है. पिछले हफ्ते चार आईपीओ आए थे, तो इस हफ्ते भी चार आईपीओ कतार में हैं, जिनमें निवेशकों को पैसा बनाने का मौका मिल सकता है. (फाइल फोटो) इस हफ्ते Aptus हाउसिंग फाइनेंस, कारट्रेड टेक, Chemplast Sanmar और Nuvoco Vistas के आईपीओ आने वाले हैं. इनमें से दो आईपीओ तो आज यानी 9 अगस्त को ही खुल रहे हैं, जबकि दो आईपीओ मंगलवार 10 अगस्त को खुलेंगे. (फाइल फोटो: Getty Images) Aptus हाउसिंग फाइनेंस: चेन्नई की इस हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का आईपीओ 10 अगस्त यानी मंगलवार को खुलेगा और यह 12 अगस्त को बंद होगा. इस इश्यू के लिए शेयरों की कीमत 346-353 रुपये के बीच रखी गई है और आईपीओ का कुल आकार करीब 2,780 करोड़ रुपये का होगा. (फाइल फोटो: Getty Images)
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











