
'ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ दिखावा था, कहां मारे गए आतंकी?' कांग्रेस विधायक ने सरकार से मांगे सूबत
AajTak
भारत ने जिस 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तानी आतंकी ढांचे पर सटीक हमले किए गए थे उस पर अब एक कांग्रेस विधायक ने सवाल खड़े कर दिए हैं. कर्नाटक के कांग्रेस विधायक कोथुर मंजुनाथ ने ऑपरेशन की सफलता पर सवाल उठाते हुए इसे 'महज दिखावा' करार दिया.
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज़ होती जा रही है. कर्नाटक के कांग्रेस विधायक कोथुर मंजुनाथ ने इस सैन्य कार्रवाई पर संदेह जताते हुए कहा है कि 'यह सिर्फ दिखावा था, इससे न तो कोई न्याय मिला और न ही पहलगाम हमले के पीड़ितों को सच्ची सांत्वना.'
मंजुनाथ ने तल्ख अंदाज में कहा, 'कुछ हुआ ही नहीं. बस दिखावे के लिए तीन-चार विमान ऊपर से भेजे और वापस बुला लिए. क्या इससे पहलगाम में मारे गए 26-28 लोगों को इंसाफ मिलेगा? क्या उन महिलाओं का दुख इस तरह कम होगा? क्या यही तरीका है उनका सम्मान करने का?'
सरकार के दावों पर उठाए सवाल भारत सरकार ने 7 मई को किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दावा किया था कि पाकिस्तान में 9 बड़े आतंकी लॉन्चपैड तबाह किए गए और करीब 100 आतंकियों को मार गिराया गया. लेकिन विपक्ष और अब कांग्रेस विधायक मंजुनाथ इस दावे को संदेह की नजर से देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'ये मेरी पर्सनल राय थी, लोग असहमत...', ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ के बाद कांग्रेस की नाराज़गी पर बोले शशि थरूर
मंजुनाथ ने 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए हमले के जिम्मेदार आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि पर भी संदेह जताया. उन्होंने सवाल करते हुए पूछा, 'क्या पक्के तौर पर पता है कि 100 आतंकवादी मारे गए? उनकी पहचान क्या है? क्या वे वही आतंकी थे जिन्होंने 22 अप्रैल को बाईसारन घाटी में हमला किया था?'
उन्होंने कहा, 'क्या यह पुष्टि हुई कि 100 आतंकवादी मारे गए? वे आतंकवादी कौन थे जो हमारी सीमा में घुसे? उनकी पहचान क्या है? सीमा पर सुरक्षा क्यों नहीं थी? वे कैसे भाग निकले? हमें आतंकवाद की जड़, शाखाओं और तनों को पहचानकर खत्म करना चाहिए.' उन्होंने इसे खुफिया तंत्र की पूर्ण विफलता करार दिया.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









