
ऑपरेशन सिंदूर पर संसद के विशेष सत्र की मांग, 16 राजनीतिक पार्टियों ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी
AajTak
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 16 राजनीतिक दलों ने पीएम मोदी से मांग की है कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में कांग्रेस और विपक्षी दलों ने सेना और सरकार का खुलकर समर्थन किया था. सीजफायर के ऐलान के बाद हमने संसद के विशेष सत्र की मांग की.
ऑपरेशन सिंदूर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए INDIA ब्लॉक की मंगलवार को बैठक हुई. इस बैठक में 16 विपक्षी पार्टियों ने हिस्सा लिया. इन दलों ने संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए. इस संबंध में इन पार्टियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है.
इन राजनीतिक दलों में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), नेशनल कांग्रेस (एनसी), CPIM, आईयूएमएल, CPI, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके), केरल कांग्रेस, मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) और सीपीआई (एमएल) शामिल हैं.
वहीं, आम आदमी पार्टी इस संबंध में अलग से पीएम मोदी को पत्र लिखेगी. इस बीच दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 16 राजनीतिक दलों ने पीएम मोदी से मांग की है कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में कांग्रेस और विपक्षी दलों ने सेना और सरकार का खुलकर समर्थन किया था. सीजफायर के ऐलान के बाद हमने संसद के विशेष सत्र की मांग की.
समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि आप पूरी दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में ब्रीफ कर रहे हो लेकिन संसद को ब्रीफ नहीं किया गया.
शिवसेना (उद्धव) पार्टी के सांसद संजय राउत ने कहा कि हमने पीएम मोदी को खत लिखा है कि संसद का स्पेशल सत्र बुलाया जाए. संसद में चर्चा होनी चाहिए. अमेरिका के कहने से अगर मोदी जी युद्ध रोक सकते हैं तो देश के विपक्ष के कहने पर संसद सत्र क्यों नहीं बुला रहे हैं? क्या हम ट्रंप को बोलें कि संसद सत्र बुलाओ?

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








