
ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा खुलासा... भारत ने नष्ट किए थे PAK के 6 फाइटर जेट, 2 AWACS और 1 C-130 को भी मार गिराया
AajTak
पाकिस्तान और भारत के बीच चले चार दिनों के संघर्ष में भारतीय वायु सेना (IAF) ने पाकिस्तान वायु सेना (PAF) को भारी क्षति पहुंचाई. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, IAF ने 6 लड़ाकू विमान, 2 AWACS, 1 C-130 परिवहन विमान, 30 से अधिक मिसाइलें, UAVs और UCAVs नष्ट किए.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई सैन्य और आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया.
अब आजतक को सूत्रों से जानकारी मिली है कि पाकिस्तान को इस हमले में कितना नुकसान हुआ है.
ऑपरेशन में शामिल सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, भारतीय वायुसेना (IAF) द्वारा 6-7 मई की रात्रि से 10 मई तक पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ.
इस हमले में 6 PAF लड़ाकू विमान, 2 AWACS, 1 C-130 विमान, 30 मिसाइलें, UAVs और UCAVs को नष्ट कर दिए गए थे. IAF के एयर डिफेंस और क्रूज मिसाइल हमलों से पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा.
लॉन्ग रेंज 'सुदर्शन' स्ट्राइक से एयरबोर्न सिस्टम तबाह
सूत्रों के अनुसार, सुदर्शन एयर लॉन्च क्रूज मिसाइल और सतह से हवा में दागी गई मिसाइलों की मदद से यह सभी लक्ष्य हिट किए गए थे. सुदर्शन मिसाइल के जरिए 300 किलोमीटर दूर से लंबी दूरी से सटीक हमला किया गया.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








