
ऑपरेशन उदयपुर: 3 साल से BJP के कार्यक्रमों में जा रहा था रियाज, कन्हैयालाल की हत्या बड़ी साजिश का नतीजा
AajTak
उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों के उसी छिपे हुए सच की तफ्तीश आज तक की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम ने की है. कौन है रियाज़ का वो राज़दार जो क़त्ल की वारदात के बाद से ग़ायब है. पढ़िए, आजतक की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम की ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.
उदयपुर हत्याकांड को लेकर सियासत से अदालत तक वैचारिक चीर-फाड़ शुरू हो गई है. हत्याकांड के आरोपियों के उसी छिपे हुए सच की तफ्तीश आज तक की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम ने की है. उदयपुर की गलियों में रियाज़ अत्तारी के और कौन से राज़ छिपे हैं. और कौन है रियाज़ का वो राज़दार जो क़त्ल की वारदात के बाद से ग़ायब है. इसकी जानकारी ऑपरेशन उदयपुर में मिलेगी. पढ़िए, आजतक की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम की ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.
आज तक की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम ने उदयपुर की गलियों में वो सच कुरेदा है. वो कहानी ढूंढ़ निकाली है जिससे कन्हैया के क़त्ल के पीछे का मक़सद समझ में आ सकता है.
एक शख्स ने पर्दाफाश किया कि पिछले तीन साल से बीजेपी के कार्यक्रमों में रियाज़ अत्तारी क्यों शामिल हो रहा था. रियाज़ के उन छिपे राज़ की तह तक पहुंचने के लिए आजतक की एसआईटी उस शख्स तक पहुंची. जिसकी मदद से रियाज़ बीजेपी के कार्यक्रमों में शामिल होता था. इरशाद चैनवाला राजस्थान में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चे में प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य है. करीब तीन साल पहले एक तस्वीर ली गई थी जिसमें रियाज़ के साथ इरशाद नज़र आता है. बीजेपी की पगड़ी पहने इरशाद के साथ रियाज़ की तस्वीर से कई सवाल खड़े हो रहे थे. तस्वीर की तफ्तीश के बारे में इरशाद चैनवाला ने ये खुलासा किया कि रियाज़ उदयपुर में बीजेपी के कार्यक्रमों में अक्सर शामिल हुआ करता था.
स्टिंग ऑपरेशन में रिपोर्टर ने पूछा, ये आपका ही है ना फोटो. इरशाद चैनवाला ने कहा हां ये मेरी फोटो है.
रिपोर्टर- वो उमराह करके आया था? इरशाद चैनवाला- हां उमराह करके आया था, वो अपुन स्वागत करने माला पहनाने गए थे.
रिपोर्टर- वो भी बीजेपी के प्रोग्राम में आता था न?

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








