
ऑनलाइन मंगाया 1.86 लाख रुपये का मोबाइल, खोलकर देखा तो अंदर निकली टाइल
AajTak
बेंगलुरु में इंजीनियर प्रेमानंद के साथ ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया, जहां उन्होंने ऑनलाइन 1.86 लाख रुपये का Samsung Galaxy Z Fold 7 ऑर्डर किया, लेकिन डिलीवरी बॉक्स में फोन की जगह टाइल का टुकड़ा निकला. उन्होंने अनबॉक्सिंग वीडियो सहित साइबर पोर्टल और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, एफआईआर के बाद जांच जारी है.
ऑनलाइन शॉपिंग में कई बार बड़े फ्रॉड हो जाते हैं. कई मामलों में लोग पहले पेमेंट कर कोई सामान ऑर्डर करते हैं लेकिन डिलीवरी पर कभी कोई और सामान डिलीवर हो जाता है तो कभी खाली डब्बा. इसी तरह का ताजा मामला बेंगलुरु में सामने आया है. यहां एक शख्स के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में छोटी मोटी नहीं बल्कि 1.86 लाख की ठगी हो गई.
ऑनलाइन मंगाया 1.86 लाख का मोबाइल
प्रेमानंद नाम के बेंगलुरु के इंजीनियर ने ऑनलाइन 1.86 लाख रुपये का Samsung Galaxy Z Fold 7 फोन ऑर्डर किया. फोन ऑर्डर करने के लिए उन्होंने अपने एचडीएफसी कार्ड से एक बार में ही पूरा पेमेंट किया था.
अनबॉक्सिंग में निकली टाइल
जब घर पर फोन की डिलीवरी हुई तो प्रेमानंद ने उसकी अनबॉक्सिंग का वीडियो शूट किया जिसमें फ्रॉड सामने आ गया. दरअसल, डिलीवरी बॉक्स में किसी फोन की जगह पर एक टाइल का टुकड़ा था. इसके बाद, उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और कुमारस्वामी लेआउट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस दोषियों की तलाश में जुटी है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










