
ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस: अभिनेता प्रकाश राज से SIT ने की पूछताछ, बोले- सट्टा शुरू होने से पहले किया था ऐड
AajTak
तेलंगाना गेमिंग एक्ट, 2017 के तहत राज्य में सभी तरह की ऑनलाइन सट्टेबाजी पर प्रतिबंध है. मार्च 2025 में कई गैरकानूनी सट्टा ऐप्स और उनके प्रमोटरों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे.
अभिनेता प्रकाश राज से बुधवार को तेलंगाना सरकार की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने पूछताछ की. यह पूछताछ एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के प्रचार से जुड़े मामले में की गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रकाश राज बुधवार को हैदराबाद स्थित SIT कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनसे करीब एक घंटे तक सवाल-जवाब किए.
तेलंगाना सरकार ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गतिविधियों को रोकने और ऐसे मामलों की विस्तृत जांच के लिए CID के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की निगरानी में SIT का गठन किया था.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत में प्रकाश राज ने कहा कि उन्होंने 2016 में एक ऐप का विज्ञापन किया था, लेकिन उस समय ऐप पर सट्टेबाजी की शुरुआत नहीं हुई थी. प्रकाश राज ने कहा, “मैंने जब देखा कि उस ऐप पर बाद में सट्टा शुरू हो गया है, तो मैंने खुद को उससे अलग कर लिया. मैंने भुगतान भी स्वीकार नहीं किया. उस समय हमें लगा था कि यह एक गेम है, लेकिन बाद में समझ आया कि यह सट्टेबाजी का प्लेटफॉर्म बन गया है."
अभिनेता ने यह भी बताया कि वह पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष भी इस मामले में पेश हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें CID ने बुलाया क्योंकि किसी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी.
प्रकाश राज ने कहा, “मैंने SIT को सारे विवरण दिए. उन्होंने पूछा कि क्या मैं किसी और सट्टेबाजी कंपनी के लिए भी काम कर चुका हूं, तो मैंने साफ मना किया. मैंने यह भी कहा कि ऑनलाइन सट्टेबाजी गलत है और इससे कई युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है.”

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









