
ऑनलाइन देखिए India vs Pak मैच, फ्री मिलेगा Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन, जानें ये खास ऑफर
AajTak
Disney+ Hotstar के कई तरह के प्लान्स आते हैं. इस पर भारत vs पाक का मुकाबला देख सकते हैं. लेकिन, आप फ्री में भी Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं. इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन पर एडिशनल पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी. यहां पर आपको उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं.
Asia Cup 2022: आज फिर से India vs Pak का मैच है. पिछले मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था. अब पाकिस्तानी टीम इस मैच में पिछली हार का बदला लेनी चाहेगी. भारत vs पाक का ये क्रिकेट मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच को टीवी के अलावा ऑनलाइन भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
आप टीवी पर इस मैच को Star Sports नेटवर्क पर देख सकते हैं. जबकि मोबाइल और दूसरे डिवाइस पर Disney+ Hotstar के जरिए इसे लाइव देखा जा सकता है. हालांकि, इसके लिए आपके पास Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.
लेकिन, आप Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री में भी ले सकते हैं. इसके लिए आपको सेलेक्टेड प्रीपेड प्लान लेना होगा. इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट भी इसके सब्सक्रिप्शन को फ्री में लेने की सुविधा देती है.
Tata Play (पहले Tata Sky)
अगर आपके पास Tata Play का कनेक्शन है और Star Sports का चैनल आपने सब्सक्राइब कर रखा है तो फ्री में Disney+ Hotstar पर मैच को देखा जा सकता है. इसके लिए आपके मोबाइल पर Disney+ Hotstar और Tata Play का ऐप होना जरूरी है. फिर आप Tata Play में जाकर लाइव टीवी में जाकर मैच को प्ले करें. ये हॉटस्टार को ओपन कर देगा और आप मैच का आनंद ले पाएंगे.
Flipkart Super Coin

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











