
ऑनलाइन ट्रेडिंग का टर्बुलेंस और 3.16 करोड़ का फ्रॉड... साइबर ठगों के जाल में ऐसे फंसा एयर इंडिया पायलट
AajTak
मुंबई में करोड़ों रुपए की साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि पीड़ित एक सीनियर पायलट हैं, जो एयर इंडिया में कार्यरत हैं. हैं. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद साइबर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
मुंबई में करोड़ों रुपए की साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि पीड़ित एक सीनियर पायलट हैं, जो एयर इंडिया में कार्यरत हैं. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद साइबर थाने में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
के एक वरिष्ठ पायलट शेयर बाजार में निवेश कर घर बैठे मुनाफा कमाने का सपना देख रहे थे. लेकिन सपनों की यह उड़ान उन्हें साइबर ठगी के ऐसे भंवर में ले गई, जहां से बाहर निकलते-निकलते वह 3.16 करोड़ रुपये गंवा बैठे. एयर इंडिया में तैनात 56 वर्षीय इस पायलट को साइबर जालसाजों ने बड़े ही शातिराना अंदाज़ में निशाना बनाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, ठगी का ये पूरा घटनाक्रम इसी साल मई में शुरू हुआ. एयर इंडिया में तैनात 56 वर्षीय पायलट ने शेयर बाजार में निवेश से जुड़े कुछ वीडियो यूट्यूब पर देखे. इन वीडियो के जरिए उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर मिला. उन्होंने उस नंबर पर संपर्क किया. इसके बाद उनके पास एक महिला की कॉल आई. उसने खुद को एक सहायक सलाहकार बताते हुए कंपनी में कार्यरत बताया.
महिला ने कहा कि वो एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज में कार्यरत है. इसके बाद वो पायलट से बात करने लगी. उसकी बातों पर यकीन होने के बाद पीड़ित एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गए. उस ग्रुप में लगातार शेयर ट्रेडिंग से जुड़े टिप्स दिए जाने लगे. धीरे-धीरे महिला ने पायलट को एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा, तो उन्होंने झिझकते हुए ही सही उसकी बात मानकर वैसा कर लिया.
इसके बाद महिला की सलाह पर अलग-अलग शेयरों में पैसा लगाना शुरू कर दिया. इस साइबर ठगी का जाल इतनी चतुराई से बुना गया कि पायलट को लगे कि उनकी हर इन्वेस्टमेंट से बड़ा मुनाफा हो रहा है. महिला ने उन्हें ऐसे बैंक अकाउंट नंबर भेजे, जिनमें वह लगातार पैसे ट्रांसफर करते रहे. 11 जुलाई तक पायलट ने कुल 3.16 करोड़ रुपए साइबर ठगों के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए.
एक दिन पायलट की पत्नी ने भी ऐप डाउनलोड किया और देखा कि उसके पति के नाम पर 15.82 करोड़ रुपए का मुनाफा दिखाया जा रहा है, जबकि खुद उसके अकाउंट में 6.73 करोड़ का लाभ बताया गया. जब उन्होंने इस रकम को निकालने की कोशिश की, तो ऐप में एक कॉल का विकल्प आया. एक शख्स ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताते हुए कहा कि रकम निकालने के लिए 10 फीसदी टैक्स देना होगा.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






