
ऑटो वाले ने कट मारा तो भड़क गए बाइक सवार, पीट-पीटकर ले ली जान
AajTak
मोलेला गांव का ऑटो चालक उदयपुर से भंगार का सामान लेकर डबोक जा रहा था. उसने NH-8 पर एक बाइक को ओवरटेक कर लिया. इसपर ही लड़ाई शुरू हो गई.
राजस्थान में उदयपुर के नेशनल हाईवे-8 पर कुछ दबंगों ने एक नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या कर दी. नाबालिग का कसूर इतना था कि उसने अपने ऑटो से दो बाइक सवार से कट मारकर ओवरटेक कर लिया था. इसी बात से बाइक सवार नाराज हो गए और ऑटो चालक को रोककर उसके साथ मारपीट की.
इस घटना के बाद लड़के के परिजनों के साथ पड़ोसियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया.आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. ऑटो चालक भाया कालबेलिया राजसमंद जिले के मोलेला गांव का रहने वाला था. पिछले कुछ समय से उदयपुर में रहकर काम कर रहा था.
नाराज परिजनों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के बाद परिजन एमबी हॉस्पिटल शवगृह पहुंच गए. परिजनों ने हंगामा किया और पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया. परिजनों ने मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के साथ मुआवजे की मांग की. परिजनों का कहना है कि उनके घर में और कोई कमाने वाला नहीं है. भाया एक मात्र उनका सहारा था. पुलिस ने काफी देर तक समझा-बुझाकर परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए राजी किया. इसके बाद डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया. मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया.पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया. वहीं, पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों को पहचान कर कार्रवाई कर रही है.
क्या था घटनाक्रम
ऑटो चालक उदयपुर से भंगार का सामान लेकर डबोक की तरफ जा रहा था. रास्ते में बाइक सवार दो लोगों से कट मारकर ओवरटेक करने पर विवाद हो गया. इसके बाद गुस्साए लोगों ने ऑटो को पलट दिया. जिसके बाद हाइवे किनारे ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी. ऑटो चालक भाया लोगों से जान की भीख मांगता रहा लेकिन लोग लगातार मारपीट करते रहे. वहां मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर्स ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया.
इनपुट- (धीरज रावल)

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










