
ऑटो रिक्शा ड्राइवर करता था छेड़छाड़, देता था धमकी... परेशान होकर 12वीं की छात्रा ने कर ली आत्महत्या
AajTak
विदिशा के लटेरी में 12वीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर परेशान करता था. वह उससे छेड़छाड़ करता था. लड़की ने जब उसका विरोध किया तो वो उसे धमकाने भी लगा था. इसी से परेशान होकर छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया.
मध्य प्रदेश के विदिशा में ऑटो रिक्शा ड्राइवर की छेड़छाड़ से परेशान होकर 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. मामला लटेरी तहसील का है. मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को विशेष समुदाय का एक ऑटो चालक परेशान कर रहा था. वह उसे राह चलते छेड़ता रहता था. जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे धमकाने लगा.
छेड़छाड़ और धमकियों से छात्रा कुछ दिनों से ज्यादा परेशान रहने लगी थी. वह किसी से भी बात नहीं करती थी. बस अकेले ही कमरे में बंद रहती. वह डरी सहमी से रहती थी. सोमवार को उसने तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लिया. परिजनों ने बताया, ''हमारी बेटी अपने कमरे में काफी देर से कमरे में बंद थी. जब हमें शक हुआ तो हमने उसे आवाज लगाई. लेकिन उसने जवाब नहीं दिया. जब हम कमरे में गए तो उसने खुद को फंदे से लटकाया हुआ था.''
लड़की के पिता ने बताया, ''मैंने फौरन रस्सी को काटा और बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचा. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. मेरी बेटी की सांसें थम चुकी थीं.'' उन्होंने कहा, ''मैं अपनी बेटी को न्याय दिलवाना चाहता हूं. आरोपी ऑटो चालक आमिर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उसी के कारण मेरी बेटी ने सुसाइड किया है. हमें बेटी ने ही आमिर की हरकत के बारे में बताया था.''
परिजनों और स्थानीय लोगों ने किया चक्का जाम
फिलहाल परिजनों की तहरीर पर लटेरी पुलिस ने आरोपी आमिर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन अभी वह फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मृतका को न्याय दिलवाने के लिए लटेरी में चक्का जाम कर दिया. काफी समझाइश के बाद उन्हें शांत करवाया गया. पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










