
ऑक्सीजन टैंक में लीकेज, आधे घंटे सप्लाई ठप.. जानिए कैसे नासिक में हुआ हादसा
AajTak
नासिक जिला प्रशासन का कहना है कि लीकेज की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई ठप हो गई थी, जिसकी वजह से वेंटिलेटर पर मौजूद मरीजों की मौत हो गई है. अब प्रशासन द्वारा लीकेज की जांच बैठाई जा रही है.
महाराष्ट्र के नासिक में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है. शहर के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया. इस वजह से ऑक्सीजन सप्लाई ठप हो गई और 11 मरीजों की मौत हो गई. अस्पताल में 171 मरीज भर्ती थे, जिन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. नासिक में अस्पताल का ऑक्सीजन टैंक लीक, सप्लाई रुकने से 10 मरीजों ने तोड़ा दम#OxygenLeak #Nashik (@sahiljoshii) pic.twitter.com/N8p4eA9sHB नासिक जिला प्रशासन का कहना है कि लीकेज की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई ठप हो गई थी. इस वजह से वेंटिलेटर पर मौजूद मरीज तड़पने लगे. आधे घंटे में ही 11 लोगों की मौत हो गई है. अब प्रशासन द्वारा लीकेज की जांच बैठाई जा रही है. जिस वक्त ये घटना हुई, तब अस्पताल में 171 मरीज थे.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








